By Arzoo Yadav Published: 26 April, 2025 Image: Freepik

दिमाग तेज करने के लिए 8 बेहतरीन एक्सरसाइज

ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए पजल, सुडोकू और क्रॉसवर्ड हल करें।
यह दिमाग को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखता है।

ब्रेन गेम्स खेलें

Image: Freepik

ध्यान लगाने से स्ट्रेस कम होता है और फोकस बढ़ता है। 
दिन में कम से कम 10 मिनट मन को शांत कर ध्यान मुद्रा करें। एकाग्रता बढ़ेगी।

मेडिटेशन करें

Image: Freepik

फिजिकल एक्टिविटी से ब्रेन को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। 
जॉगिंग, योगा या वॉक करें।

नियमित एक्सरसाइज करें

Image: Freepik

नई भाषा या स्किल सीखना ब्रेन को एक्टिव रखता है।  इससे न्यूरॉन कनेक्शन मजबूत होते हैं।

नई चीजें सीखें

Image: Freepik

पढ़ने से दिमाग की सोचने की क्षमता बढ़ती है। 
हर दिन कुछ ना कुछ पढ़ने की कोशिश करें।

पढ़ने की आदत डालें

Image: Freepik

शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मेमोरी सुधारने के लिए कार्ड या नंबर वाले गेम खेलें। पुरानी तस्वीरों से मेमोरी पावर बढ़ेगी।

मेमोरी गेम्स खेलें, पुराने फैमिली फोटो देखें

Image: Freepik

ब्रेन के लिए ओमेगा-3, ऐंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स जरूरी हैं। 
डाइट में बादाम, ब्रोकली और ब्लूबेरी शामिल करें।

हेल्दी डाइट लें

Image: Freepik

नींद की कमी से याददाश्त और ध्यान दोनों पर असर पड़ता है। 
रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद जरूरी है।

भरपूर नींद लें

Image: Freepik
Next Story