Careers360 Logo
ask-icon
share
    IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026: रिकॉर्ड 402 छात्रों को मिले ऑफर, कंसल्टिंग का दबदबा; औसत वेतन में मामूली इज़ाफा
    • एमबीए
    • लेख
    • IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026: रिकॉर्ड 402 छात्रों को मिले ऑफर, कंसल्टिंग का दबदबा; औसत वेतन में मामूली इज़ाफा

    IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026: रिकॉर्ड 402 छात्रों को मिले ऑफर, कंसल्टिंग का दबदबा; औसत वेतन में मामूली इज़ाफा

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 04 Sep 2026, 05:37 PM IST

    भारतीय प्रबंध संस्थान अहमदाबाद (आईआईएमए) ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीजीपी) के 2026 बैच का ऑडिटेड फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दिया है। Careers360 ने IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026 रिपोर्ट का विश्लेषण किया है। बेंगलुरु स्थित B2K एनालिटिक्स (पूर्व नाम ब्रिकवर्क्स एनालिटिक्स) द्वारा 27 अगस्त 2026 को प्रमाणित इस रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान ने इंडियन प्लेसमेंट रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स (IPRS) रिविज़न 2.2 का पूरी तरह पालन किया है और मानकों से कोई भी विचलन दर्ज नहीं किया गया।

    This Story also Contains

    1. आईआईएम अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026: प्लेसमेंट पूल की संरचना
    2. सेक्टर के हिसाब से ऑफर: कंसल्टिंग सबसे आगे
    3. फंक्शन के हिसाब से बदलाव: बिज़नेस डेवलपमेंट में सबसे बड़ी छलांग
    4. वेतन आंकड़े: औसत सालाना पैकेज करीब 32 लाख रुपये
    5. प्री-प्लेसमेंट ऑफर: इंटर्नशिप की भूमिका अहम
    IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026: रिकॉर्ड 402 छात्रों को मिले ऑफर, कंसल्टिंग का दबदबा; औसत वेतन में मामूली इज़ाफा
    IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026: रिकॉर्ड 402 छात्रों को मिले ऑफर, कंसल्टिंग का दबदबा; औसत वेतन में मामूली इज़ाफा

    Careers360 के विश्लेषण में सामने आया है कि इस साल कुल 402 छात्र प्लेसमेंट के लिए पात्र थे, जिनमें से 392 ने संस्थान के माध्यम से नौकरी की पेशकश स्वीकार की, जबकि 10 छात्रों ने स्वयं का व्यवसाय शुरू करने, पारिवारिक कारोबार से जुड़ने या स्वतंत्र रूप से नौकरी खोजने जैसे कारणों से प्लेसमेंट प्रक्रिया से बाहर रहना चुना। उम्मीदवार IIM अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026 से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें।

    आईआईएम अहमदाबाद प्लेसमेंट 2026: प्लेसमेंट पूल की संरचना

    श्रेणी

    संख्या

    प्लेसमेंट के लिए पात्र कुल छात्र

    402

    संस्थान के माध्यम से नौकरी पाने वाले छात्र

    392

    प्लेसमेंट प्रक्रिया से बाहर रहने वाले छात्र

    10

    उद्यमिता (IIMAvericks फेलोशिप) चुनने वाले छात्र

    2

    "ड्रीम एप्लिकेशन" के तहत आवेदन

    151

    कैंपस में आईं कुल कंपनियां

    182

    पेश की गई भूमिकाओं की कुल संख्या

    267

    रिपोर्ट के मुताबिक छात्रों को अपनी पसंदीदा कंपनी और भूमिका चुनने की सुविधा देने वाली "ड्रीम एप्लिकेशन" नीति इस साल भी सुर्खियों में रही, जिसके तहत 151 आवेदन दर्ज किए गए। इसके अलावा प्लेसमेंट प्रक्रिया दो चरणों में हुई- पहला लैटरल्स चरण, जिसमें अनुभवी छात्रों को संबंधित भूमिकाएं मिलीं और दूसरा फाइनल प्लेसमेंट चरण, जिसमें कंपनियों को उनके कोर सेक्टर के आधार पर समूहों में बांटा गया।

    बैच का लगभग 58 प्रतिशत हिस्सा लैटरल प्लेसमेंट के लिए पात्र था। इस चरण में टेक्नोलॉजी, कंसल्टिंग, बीएफएसआई और एनालिटिक्स क्षेत्रों की 18 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें ब्राउज़रस्टैक, देस्केरा सिस्टम्स, इटरनल, फिनआईक्यू कंसल्टिंग, लोढ़ा, नावी फिनसर्व और एनटीटी डेटा प्रमुख रहीं।

    सेक्टर के हिसाब से ऑफर: कंसल्टिंग सबसे आगे

    कुल 392 स्वीकृत ऑफरों में से 386 घरेलू और 6 अंतरराष्ट्रीय रहे। सेक्टरवार वितरण में कंसल्टिंग क्षेत्र ने बाकी सभी क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया।

    सेक्टर

    घरेलू

    अंतरराष्ट्रीय

    कुल

    कंसल्टिंग

    155

    0

    155

    बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं व बीमा (BFSI)

    81

    1

    82

    कंग्लोमरेट

    31

    3

    34

    सूचना प्रौद्योगिकी (IT)

    33

    1

    34

    उपभोक्ता सेवाएं

    15

    0

    15

    इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी

    14

    0

    14

    फार्मास्युटिकल/हेल्थकेयर

    13

    0

    13

    उपभोक्ता वस्तुएं (FMCG)

    12

    0

    12

    अन्य

    32

    1

    33

    कुल

    386

    6

    392

    अकेले कंसल्टिंग सेक्टर ने कुल स्वीकृत ऑफरों का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया, जो इस बात की पुष्टि करता है कि प्रबंधन सलाहकार फर्में अब भी IIM अहमदाबाद के छात्रों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

    फंक्शन के हिसाब से बदलाव: बिज़नेस डेवलपमेंट में सबसे बड़ी छलांग

    रिपोर्ट में दर्ज सबसे उल्लेखनीय तथ्य यह है कि इस साल बिज़नेस डेवलपमेंट फंक्शन में पिछले साल की तुलना में शुद्ध ऑफरों में 440 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसके अलावा जनरल मैनेजमेंट फंक्शन में करीब 19 प्रतिशत और सिस्टम्स/आईटी फंक्शन में 75 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

    फंक्शन

    घरेलू

    अंतरराष्ट्रीय

    कुल

    कंसल्टिंग

    154

    0

    154

    जनरल मैनेजमेंट

    66

    1

    67

    वित्त (फाइनेंस)

    65

    1

    66

    बिज़नेस डेवलपमेंट

    26

    1

    27

    सेल्स/मार्केटिंग

    21

    0

    21

    स्ट्रैटेजी

    17

    0

    17

    सिस्टम्स/आईटी

    14

    0

    14

    प्रोडक्ट/कैटेगरी मैनेजमेंट

    11

    0

    11

    ऑपरेशंस

    8

    0

    8

    रिसर्च व एडवाइज़री

    2

    3

    5

    सप्लाई चेन मैनेजमेंट

    2

    0

    2

    कुल

    386

    6

    392

    सबसे बड़े नियोक्ता: एक्सेंचर स्ट्रैटेजी अव्वल

    अंतिम प्लेसमेंट चरण में सबसे ज्यादा ऑफर (पीपीओ सहित) देने वाली कंपनियों की सूची इस प्रकार रही-

    कंपनी

    कुल ऑफर (पीपीओ सहित)

    एक्सेंचर स्ट्रैटेजी

    36

    बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG)

    33

    फिनआईक्यू कंसल्टिंग

    24

    मैकिन्से एंड कंपनी

    21

    निवेश बैंकिंग क्षेत्र में गोल्डमैन सैक्स सबसे बड़ी नियोक्ता रही, जिसने 6 ऑफर दिए, जबकि सिटीबैंक 4 ऑफर के साथ दूसरे स्थान पर रही। जनरल मैनेजमेंट डोमेन में एस्सार ग्रुप ने सबसे ज्यादा 8 ऑफर दिए, इसके बाद अमेज़न ने 6 ऑफर दिए। लैटरल्स प्रक्रिया में फिनआईक्यू सबसे आगे रही, जिसने 15 ऑफर दिए, जबकि एनटीटी डेटा ने 14, नावी फिनसर्व ने 10 और देस्केरा सिस्टम्स ने 7 ऑफर दिए।

    इस साल संस्थान ने अपने नियोक्ता नेटवर्क का विस्तार भी किया- 50 से अधिक नई कंपनियां लैटरल और फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल हुईं, जिनमें एक्सेंचर टेक्नोलॉजी, देस्केरा सिस्टम्स, गोदरेज इंडस्ट्रीज़, मीशो, रेज़रपे और शैडोफैक्स जैसी कंपनियां शामिल हैं।

    वेतन आंकड़े: औसत सालाना पैकेज करीब 32 लाख रुपये

    रिपोर्ट में वेतन को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है- फिक्स्ड इयरली कैश कंपोनेंट, वन-टाइम कैश पेमेंट, टोटल गारंटीड कैश कंपोनेंट और मैक्सिमम अर्निंग पोटेंशियल (MEP)।

    घरेलू वेतन आंकड़े (भारतीय रुपये में)

    वेतन श्रेणी

    न्यूनतम

    अधिकतम

    औसत (मीन)

    मीडियन

    फिक्स्ड यरली कैश कंपोनेंट

    12,00,000

    81,60,000

    28,82,958

    28,81,369

    वन-टाइम कैश पेमेंट

    50,000

    12,75,000

    3,97,678

    3,00,000

    टोटल गारंटीड कैश कंपोनेंट

    12,00,000

    81,60,000

    31,83,792

    32,50,000

    मैक्सिमम अर्निंग पोटेंशियल

    12,00,000

    81,60,000

    36,98,764

    37,00,000

    संयुक्त वेतन आंकड़े (घरेलू + अंतरराष्ट्रीय, भारतीय रुपये में)

    वेतन श्रेणी

    न्यूनतम

    अधिकतम

    औसत (मीन)

    मीडियन

    फिक्स्ड यरली कैश कंपोनेंट

    12,00,000

    90,52,500

    29,47,855

    29,06,523

    टोटल गारंटीड कैश कंपोनेंट

    12,00,000

    99,93,960

    32,46,782

    32,50,000

    मैक्सिमम अर्निंग पोटेंशियल

    12,00,000

    2,31,03,000

    37,97,495

    37,00,000

    गौरतलब है कि संयुक्त आंकड़ों में सबसे ऊंचा मैक्सिमम अर्निंग पोटेंशियल 2.31 करोड़ रुपये तक दर्ज हुआ, जबकि सबसे न्यूनतम पैकेज 12 लाख रुपये रहा। इससे साफ है कि टॉप और बॉटम पैकेज के बीच अंतर काफी बड़ा है, जो प्लेसमेंट में सेक्टर व भूमिका आधारित विविधता को दर्शाता है।

    सेक्टरवार देखें तो बीएफएसआई सेक्टर में मैक्सिमम अर्निंग पोटेंशियल की औसत सबसे ऊंची (42,71,023 रुपये) रही, जबकि सामाजिक उद्यम व एनजीओ सेक्टर में यह सबसे कम (15,50,000 रुपये) दर्ज हुई।

    अंतरराष्ट्रीय वेतन आंकड़े (अमेरिकी डॉलर में)

    वेतन श्रेणी

    न्यूनतम

    अधिकतम

    औसत (मीन)

    मीडियन

    फिक्स्ड यरली कैश कंपोनेंट

    40,016

    97,500

    75,299

    77,760

    टोटल गारंटीड कैश कंपोनेंट

    41,236

    1,07,640

    77,193

    77,760

    मैक्सिमम अर्निंग पोटेंशियल

    49,380

    2,43,000

    1,07,170

    81,000

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 6 ऑफर स्वीकार किए गए, जिनमें दुबई में सबसे अधिक 4, हॉन्गकॉन्ग में 1 और जापान में 1 ऑफर शामिल हैं। घरेलू स्तर पर सभी 386 ऑफर "पैन इंडिया" श्रेणी में दर्ज किए गए, क्योंकि कई मामलों में सटीक कार्यस्थल की जानकारी ऑफर लेटर में उपलब्ध नहीं थी।

    प्री-प्लेसमेंट ऑफर: इंटर्नशिप की भूमिका अहम

    रिपोर्ट के अनुसार इस साल कुल 203 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) दिए गए, जिनमें से 194 इंटर्नशिप के प्रदर्शन के आधार पर मिले। इनमें से छात्रों ने कुल 135 ऑफर स्वीकार किए, जिनमें 134 इंटर्नशिप के जरिए हासिल हुए। यह दर्शाता है कि समर इंटर्नशिप अब भी अंतिम प्लेसमेंट की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाती है- करीब दो-तिहाई प्री-प्लेसमेंट ऑफर स्वीकार किए गए।

    ऑडिट पद्धति पर एक नज़र

    B2K एनालिटिक्स ने स्पष्ट किया है कि उसने केवल पारिश्रमिक, कार्यक्षेत्र (फंक्शन) और स्थान से जुड़े आंकड़ों का सत्यापन किया है, न कि रिपोर्ट के विवरणात्मक (ओवरव्यू) खंड का। ऑडिट फर्म ने यह भी स्पष्ट किया कि सत्यापन संस्थान को नियोक्ताओं से प्राप्त संचार के आधार पर किया गया है, न कि नियोक्ताओं से सीधे प्राप्त दस्तावेज़ों के आधार पर। जहां वेतन का ब्रेक-अप उपलब्ध नहीं था, वहां उसे केवल "मैक्सिमम अर्निंग पोटेंशियल" के तौर पर गिना गया। स्टॉक ऑप्शन (ESOP) वाले मामलों में, वेस्टिंग शेड्यूल की जानकारी न होने पर पहले वर्ष में 25 प्रतिशत ईएसओपी वेस्ट होने की धारणा अपनाई गई।

    Careers360 के विश्लेषण के मुताबिक, IIM अहमदाबाद के 2026 बैच का प्लेसमेंट रिपोर्ट यह संकेत देता है कि कंसल्टिंग और बीएफएसआई क्षेत्रों का दबदबा अभी भी कायम है, जबकि बिज़नेस डेवलपमेंट और सिस्टम्स/आईटी जैसे नए क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। औसत गारंटीड वेतन जहां करीब 32 लाख रुपये सालाना रहा, वहीं अधिकतम अर्जन क्षमता के मामले में कुछ छात्रों ने 2 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा भी पार किया। 182 कंपनियों और 267 भूमिकाओं के साथ यह साल संस्थान के लिए नियोक्ता आधार के विस्तार के लिहाज़ से भी महत्वपूर्ण रहा, जिसमें 50 से अधिक नई कंपनियां पहली बार कैंपस पहुंचीं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Accounting and Finance
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Online MBA
    Via Guru Jambheshwar University of Science and Technology, Hisar
    Corporate Law
    Via National Law University, New Delhi
    Digital Marketing and Social Media Advertising
    Via School of Open Learning, University of Delhi, Delhi
    Executive Certificate Program in Business Finance
    Via Indian Institute of Management Raipur
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    Northumbria University, Newcastle City Campus
    Sutherland Building, Northumberland Road, Newcastle-upon-Tyne, NE1 8ST
    Oxford Brookes University, Oxford
    Headington Campus Oxford OX3 0BP UK
    Cardiff Metropolitan University, Cardiff
    Llandaff Campus, Western Avenue, Cardiff, CF5 2YB
    University of Reading, Reading
    Whiteknights PO Box 217 Reading Berkshire RG6 6AH
    Bournemouth University, Bournemouth
    Fern Barrow, Poole, Dorset, BH12 5BB, United Kingdom

    Questions related to CAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to CAT ?

    Hey there,

    For NIT Hamirpur MBA, the General-category CAT cutoff is not a fixed official percentile. NIT Hamirpur's 2026–27 admission process gives CAT a 10/10 weightage in the test component, followed by an interview; it accepts CAT, CMAT and MAT.

    As a practical target, 80+ percentile is worth considering, while

    Hello Student,

    Your question is incomplete because the name of the app or platform is not mentioned.

    Please tell me which CAT online batch or app you are referring to. Then I can tell you whether the classes are conducted through the app, website, or both.

    Best Wishes for your

    If by B-category you mean management/private quota MBBS seats, the cutoff is very different from government-quota MBBS.

    In Tamil Nadu, management-quota MBBS seats are available in self-financing/private medical colleges through the state counselling process. The closing rank varies significantly between colleges and counselling rounds. The 2025 counselling data shows that

    Hello Student,

    With a CAT 2025 percentile of 98.25, you have a good chance of receiving calls from several IIMs, particularly newer IIMs. However, IIM Ahmedabad , Bangalore , Calcutta , and Lucknow generally require higher percentiles for General-category candidates. Calls also depend on sectional percentiles, academics, work experience, and

    Hello Aspirant,

    Yes, you can access CAT preparation resources, including mock tests, practice questions, previous-year papers, and study material. Explore the CAT preparation resources and test series using the link below:

    https://www.careers360.com/mba/download/ebooks-and-sample-papers?exam=45

    Hope this Helps!