Careers360 Logo
ask-icon
share
    आईआईएम अमृतसर के ऑडिट और एनआईआरएफ डेटा में अंतर, प्लेसमेंट आंकड़ों पर उठे सवाल
    • एमबीए
    • लेख
    • आईआईएम अमृतसर के ऑडिट और एनआईआरएफ डेटा में अंतर, प्लेसमेंट आंकड़ों पर उठे सवाल

    आईआईएम अमृतसर के ऑडिट और एनआईआरएफ डेटा में अंतर, प्लेसमेंट आंकड़ों पर उठे सवाल

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 26 Aug 2026, 12:45 PM IST

    आईआईएम अमृतसर की ओर से प्रस्तुत ऑडिट रिपोर्ट और एनआईआरएफ डेटा की तुलना में बैच आकार, प्लेसमेंट, उच्च शिक्षा और वेतन से जुड़े आंकड़ों में अंतर दिखाई देता है। Careers360 द्वारा किए गए विश्लेषण में आईआईएम अमृतसर के 2023-24 और 2024-25 बैच के आंकड़ों को ऑडिट रिपोर्ट तथा एनआईआरएफ डेटा के साथ तुलनात्मक रूप से रखा गया है, जिसमें बैच आकार, मीडियन सैलरी और प्लेसमेंट्स समेत कई अंतर सामने आए हैं।

    आईआईएम अमृतसर के ऑडिट और एनआईआरएफ डेटा में अंतर, प्लेसमेंट आंकड़ों पर उठे सवाल
    आईआईएम अमृतसर के ऑडिट और एनआईआरएफ डेटा में अंतर, प्लेसमेंट आंकड़ों पर उठे सवाल

    आईआईएम अमृतसर ऑडिट बनाम एनआईआरएफ डेटा: क्या है अंतर?

    विश्लेषण के अनुसार, 2024 बैच के लिए एनआईआरएफ में बैच आकार 279 बताया गया है, जबकि ऑडिट में यह संख्या 277 है। इसी तरह, 2025 बैच के लिए दोनों स्रोतों में बैच आकार 318 दर्ज है।

    मापदंड

    एनआईआरएफ 2023-24

    ऑडिट बैच 2024

    एनआईआरएफ 2024-25

    ऑडिट बैच 2025

    बैच/इंटेक आकार

    279

    277

    318

    318

    प्लेसमेंट में रुचि रखने वाले/प्लेस्ड आंकड़े*

    277

    251

    310

    267

    उच्च शिक्षा/विदेश

    1

    -

    8

    -

    प्लेसमेंट प्रतिशत

    100%

    100%

    100%

    96.63%

    मीडियन सैलरी

    ₹15.60 लाख

    ₹15 लाख

    ₹12.29 लाख

    ₹18 लाख (टॉप 20% का मेडियन)

    औसत/टॉप क्वार्टाइल सीटीसी

    -

    ₹19.73 लाख (औसत टॉप क्वार्टाइल)

    -

    ₹19.11 लाख (औसत टॉप 20%)

    उच्चतम सीटीसी

    -

    -

    -

    ₹25.86 लाख

    तीन वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट नीचे दी गई हैं-
    1787202567969

    1787202568006

    1787202568050

    एनआईआरएफ डेटा में आईआईएम अमृतसर का प्लेसमेंट प्रदर्शन

    एनआईआरएफ डेटा में 2022-23 से 2024-25 तक संस्थान के इंटेक, प्रवेश, ग्रेजुएशन और प्लेसमेंट से जुड़े आंकड़े दिए गए हैं। 2024-25 में 320 छात्रों का इंटेक था, जबकि 318 छात्रों ने प्रवेश लिया और इतने ही छात्रों ने ग्रेजुएशन पूरा किया। इनमें 310 छात्रों को प्लेस किया गया।

    शैक्षणिक वर्ष

    इंटेक

    प्रथम वर्ष में प्रवेश

    ग्रेजुएट

    प्लेस्ड

    उच्च शिक्षा

    2022-23

    270

    258

    258

    257

    1

    2023-24

    300

    279

    278

    277

    1

    2024-25

    320

    318

    318

    310

    8

    एनआईआरएफ डेटा की इमेजेज-
    1787202568087

    1787202568124

    1787202568162

    एनआईआरएफ डेटा में तीनों वर्षों के लिए प्लेसमेंट प्रतिशत 100% दर्ज है। हालांकि, ग्रेजुएट छात्रों के मुकाबले प्लेसमेंट प्रतिशत 2022-23 में 99.61%, 2023-24 में 99.64% और 2024-25 में 97.48% रहा। प्रवेश लेने वाले छात्रों के मुकाबले भी यही क्रमशः 99.61%, 99.28% और 97.48% है।

    मीडियन सैलरी में भी अंतर

    एनआईआरएफ के अनुसार, मीडियन सैलरी 2022-23 में ₹15.94 लाख, 2023-24 में ₹15.60 लाख और 2024-25 में ₹12.29 लाख रही। वहीं, ऑडिट तुलना में 2024 बैच के लिए मीडियन सैलरी ₹15 लाख और 2025 बैच के लिए टॉप 20% का मेडियन ₹18 लाख दर्ज किया गया है।

    ऑडिट रिपोर्ट में बैच-वाइज प्लेसमेंट आंकड़े

    ऑडिट डेटा में 2022 से 2025 तक बैच आकार और प्लेसमेंट में रुचि रखने वाले छात्रों की संख्या भी दी गई है।

    बैच

    कुल बैच आकार

    प्लेसमेंट में रुचि रखने वाले छात्र

    कैंपस भर्ती प्रक्रिया में प्लेस्ड छात्र

    प्लेसमेंट प्रतिशत

    2022

    212

    212

    212

    100%

    2023

    258

    257

    257

    100%

    2024

    277

    251

    251

    100%

    2025

    318

    267

    258

    96.63%

    यह तालिका ऑडिट डेटा पर आधारित है। 2025 बैच में 267 छात्रों ने प्लेसमेंट में रुचि दिखाई, जबकि कैंपस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया में प्लेस्ड छात्रों की संख्या 258 दर्ज है।

    औसत और टॉप क्वार्टाइल सीटीसी

    ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार 2022 बैच का औसत सीटीसी ₹14.62 लाख और 2023 बैच का ₹16.52 लाख था। 2022 में औसत टॉप क्वार्टाइल सीटीसी ₹19.22 लाख और 2023 में ₹21.14 लाख दर्ज किया गया। 2024 बैच के लिए औसत टॉप क्वार्टाइल सीटीसी ₹19.73 लाख दर्ज है।

    बैच

    औसत सीटीसी (₹ लाख)

    औसत टॉप क्वार्टाइल (₹ लाख)

    मेडियन सीटीसी (₹ लाख)

    2022

    14.62

    19.22

    14.17

    2023

    16.52

    21.14

    15.94

    2024

    ??

    19.73

    15

    2025

    ??

    विश्लेषण तालिका में जहां आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, वहां उन्हें ?? के रूप में रखा गया है। ऐसी स्थिति में गंभीर सवाल उठने लाजमी हैं।

    2025 बैच में ₹25.86 लाख का उच्चतम सीटीसी

    विश्लेषण में 2025 बैच के लिए उच्चतम सीटीसी ₹25.86 लाख दर्ज किया गया है। इसी तुलना में ऑडिट डेटा में औसत टॉप 20% सीटीसी ₹19.11 लाख और मेडियन टॉप 20% सीटीसी ₹18 लाख दिया गया है।

    आईआईएम अमृतसर की विश्लेषण में ऑडिट रिपोर्ट और एनआईआरएफ डेटा को साथ रखकर देखने पर बैच आकार, प्लेसमेंट संख्या, प्लेसमेंट प्रतिशत और वेतन से जुड़े आंकड़ों में अंतर दिखाई देता है। विशेष रूप से 2024-25 के आंकड़ों में एनआईआरएफ का प्लेसमेंट प्रतिशत 100% है, जबकि ऑडिट डेटा में यह 96.63% दर्ज किया गया है।

    साथ ही, एनआईआरएफ डेटा में 2024-25 के लिए 310 प्लेस्ड छात्रों का आंकड़ा है, जबकि ऑडिट तालिका में 267 छात्रों के प्लेसमेंट में रुचि रखने और 258 छात्रों के कैंपस भर्ती प्रक्रिया में प्लेस्ड होने का विवरण दिया गया है। ये आंकड़े स्रोत में उपलब्ध रूप में प्रस्तुत किए गए हैं।

    आईआईएम अमृतसर का प्लेसमेंट और एनआईआरएफ डेटा पर स्पष्टीकरण

    आईआईएम अमृतसर ने प्लेसमेंट रिपोर्ट और एनआईआरएफ (NIRF) को सौंपे गए डेटा के बीच अंतर को लेकर उठ रहे सवालों पर अपना पक्ष रखा है। संस्थान के अनुसार, ऑडिटेड प्लेसमेंट रिपोर्ट एनआईआरएफ सबमिशन से काफी समय (लगभग 4 से 7 महीने) पहले तैयार कर ली जाती हैं। चूंकि एनआईआरएफ डेटा बाद में जमा किया जाता है, इसलिए इसमें प्लेसमेंट के अंतिम और अधिक व्यापक आंकड़े (अपडेटेड स्नैपशॉट) शामिल होते हैं। संस्थान ने पुष्टि की है कि दोनों ही रिपोर्ट जारी किए जाने की तारीख के अनुसार पूरी तरह से सटीक और प्रामाणिक हैं। इसके अतिरिक्त, अलग-अलग श्रेणियों जैसे- पीपीओ/पीपीआई, ऑफ-कैंपस, स्वरोजगार या अंतरराष्ट्रीय ऑफर्स को लेकर पूरे मापदंडों में एकरूपता बनाए रखी गई है।

    1787202568194

    वेतन मैट्रिक्स की प्रस्तुति और डेटा की पारदर्शिता पर भी दिया जवाब

    रिपोर्ट्स में वेतन (सैलरी) मैट्रिक्स और मीडियन सैलरी में दिख रहे अंतर पर संस्थान ने कहा कि प्रत्येक रिपोर्ट में उपयोग किए गए आंकड़ों का विवरण स्पष्ट रूप से दिया जाता है। उदाहरण के लिए, बैच 2023-25 की ऑडिटेड रिपोर्ट में दर्शाया गया मीडियन फिगर पूरे बैच का न होकर केवल शीर्ष 20% (Top 20%) छात्रों का है, जबकि एनआईआरएफ डेटा में संपूर्ण बैच का मीडियन सैलरी फिगर शामिल होता है। भविष्य में किसी भी प्रकार के भ्रम या गलतफहमी से बचने के लिए संस्थान ने प्लेसमेंट रिपोर्ट्स की तुलनात्मकता (Comparability) को और बेहतर बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही, आईआईएम अमृतसर ने यह भी साफ किया कि वह वर्तमान में प्रकाशित सभी प्लेसमेंट आंकड़ों और एनआईआरएफ को सबमिट किए गए डेटा पर पूरी तरह कायम है। हालांकि आंकड़ों में विसंगति होने की वजह से काफी ज्यादा भ्रम की स्थिति है, जो उम्मीदवारों को सही निर्णय लेने में कठिनाई पैदा कर सकती है।

    1787202568231

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Accounting and Finance
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Online MBA
    Via Guru Jambheshwar University of Science and Technology, Hisar
    Corporate Law
    Via National Law University, New Delhi
    Digital Marketing and Social Media Advertising
    Via School of Open Learning, University of Delhi, Delhi
    Executive Certificate Program in Business Finance
    Via Indian Institute of Management Raipur
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    Northumbria University, Newcastle City Campus
    Sutherland Building, Northumberland Road, Newcastle-upon-Tyne, NE1 8ST
    Oxford Brookes University, Oxford
    Headington Campus Oxford OX3 0BP UK
    Cardiff Metropolitan University, Cardiff
    Llandaff Campus, Western Avenue, Cardiff, CF5 2YB
    University of Reading, Reading
    Whiteknights PO Box 217 Reading Berkshire RG6 6AH
    Bournemouth University, Bournemouth
    Fern Barrow, Poole, Dorset, BH12 5BB, United Kingdom

    Questions related to CAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to CAT ?

    Hey there,

    For NIT Hamirpur MBA, the General-category CAT cutoff is not a fixed official percentile. NIT Hamirpur's 2026–27 admission process gives CAT a 10/10 weightage in the test component, followed by an interview; it accepts CAT, CMAT and MAT.

    As a practical target, 80+ percentile is worth considering, while

    Hello Student,

    Your question is incomplete because the name of the app or platform is not mentioned.

    Please tell me which CAT online batch or app you are referring to. Then I can tell you whether the classes are conducted through the app, website, or both.

    Best Wishes for your

    If by B-category you mean management/private quota MBBS seats, the cutoff is very different from government-quota MBBS.

    In Tamil Nadu, management-quota MBBS seats are available in self-financing/private medical colleges through the state counselling process. The closing rank varies significantly between colleges and counselling rounds. The 2025 counselling data shows that

    Hello Student,

    With a CAT 2025 percentile of 98.25, you have a good chance of receiving calls from several IIMs, particularly newer IIMs. However, IIM Ahmedabad , Bangalore , Calcutta , and Lucknow generally require higher percentiles for General-category candidates. Calls also depend on sectional percentiles, academics, work experience, and

    Hello Aspirant,

    Yes, you can access CAT preparation resources, including mock tests, practice questions, previous-year papers, and study material. Explore the CAT preparation resources and test series using the link below:

    https://www.careers360.com/mba/download/ebooks-and-sample-papers?exam=45

    Hope this Helps!