Careers360 Logo
ask-icon
share
    कैट एडमिट कार्ड 2026 जारी: डाउनलोड कैसे करें, कौन-सी डिटेल्स जांचें; परीक्षा के दिन के नियम क्या?
    • एमबीए
    • लेख
    • कैट एडमिट कार्ड 2026 जारी: डाउनलोड कैसे करें, कौन-सी डिटेल्स जांचें; परीक्षा के दिन के नियम क्या?

    कैट एडमिट कार्ड 2026 जारी: डाउनलोड कैसे करें, कौन-सी डिटेल्स जांचें; परीक्षा के दिन के नियम क्या?

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 09 Nov 2026, 02:06 PM IST
    Trusted Source Image

    कैट एडमिट कार्ड 2026 जारी (CAT Admit Card 2026 Out): एमबीए/पीजीडीएम में प्रवेश चाहने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) इंदौर ने आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर 6 नवंबर 2026 को कैट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से इसे 29 नवंबर 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन आईआईएम इंदौर कर रहा है।
    कैट एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करें

    This Story also Contains

    1. कैट 2026 एडमिट कार्ड: एक नजर में
    2. कैट 2026 परीक्षा के तीन स्लॉट
    3. कैट एडमिट कार्ड 2026 के बारे में जरूरी बातें
    4. कैट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    5. परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए गूगल मैप लिंक
    6. कैट एडमिट कार्ड 2026 पर कौन-सी डिटेल्स हैं?
    7. उम्मीदवार का नाम और आवेदन संख्या
    8. कैट एडमिट कार्ड 2026 में इन त्रुटियों की जांच जरूर करें
    9. परीक्षा के दिन के निर्देश
    10. परीक्षा केंद्र में क्या न ले जाएं
    11. कैट शिफ्ट-3 के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम
    कैट एडमिट कार्ड 2026 जारी: डाउनलोड कैसे करें, कौन-सी डिटेल्स जांचें; परीक्षा के दिन के नियम क्या?
    कैट एडमिट कार्ड 2026 जारी

    कैट 2026 की अधिसूचना 25 जुलाई 2026 को जारी हुई थी। पंजीकरण 3 अगस्त 2026 से शुरू हुए और आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 थी। इस राष्ट्रीय स्तर की एमबीए प्रवेश परीक्षा में साढ़े तीन लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।

    कैट 2026 एडमिट कार्ड: एक नजर में

    विषय

    विवरण

    एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख

    6 नवंबर 2026

    डाउनलोड की अंतिम तारीख

    29 नवंबर 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    iimcat.ac.in

    परीक्षा की तारीख

    29 नवंबर 2026 (रविवार)

    जरूरी क्रेडेंशियल

    कैट 2026 लॉगिन आईडी और पासवर्ड

    परीक्षा कराने वाला संस्थान

    आईआईएम इंदौर

    Common Admission Test (CAT) - Previous Year Question Papers with Solutions

    Get the actual CAT previous year question papers here

    • Free PDF
    • Detailed Solutions
    • Instant Access

    कैट 2026 परीक्षा के तीन स्लॉट

    स्लॉट

    समय

    स्लॉट 1

    सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक

    स्लॉट 2

    दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक

    स्लॉट 3

    शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक

    परीक्षा एक ही दिन तीन स्लॉट में होगी। स्लॉट पहले आओ, पहले पाओ (आवेदन जमा करने के क्रम) के आधार पर आवंटित किए जाएंगे।

    कैट एडमिट कार्ड 2026 के बारे में जरूरी बातें

    • एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में iimcat.ac.in पर उपलब्ध होगा। इसे डाक से नहीं भेजा जाएगा।

    • जिन उम्मीदवारों ने आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया है, वही इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    • एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

    • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड का रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटआउट और सरकार द्वारा जारी मूल फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य है।

    • सभी पन्नों का प्रिंट लेजर प्रिंटर से A4 आकार के कागज पर लें। कार्ड तभी मान्य होगा, जब उस पर विवरण, फोटो और हस्ताक्षर साफ पढ़े जा सकें।

    • प्रिंट किए गए कार्ड पर वही फोटो चिपकाएं, जो आवेदन में अपलोड की थी। हस्ताक्षर परीक्षा के दिन पर्यवेक्षक की मौजूदगी में करें।

    CAT Target: 99+ Percentile

    CAT Sample Papers 2026

    Download Free Practice Tests & Solutions and Ace the CAT Exam 2026

    • 68 Questions
    • MCQ & TITA
    • Detailed Solutions

    CAT-Sample-Paper-2026.pdf

    • Instant Access
    • Free PDF
    Get Sample Paper

    कैट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    • आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

    • "पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन" (Registered Candidate Login) लिंक पर क्लिक करें।

    • पंजीकरण के समय बनाई गई यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

    • डैशबोर्ड पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

    • फाइल सेव करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

    Birla Institute of Management Technology, Greater Noida

    AACSB Accredited | Highest CTC: 22 LPA

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए गूगल मैप लिंक

    इस बार एडमिट कार्ड के इलेक्ट्रॉनिक संस्करण में परीक्षा केंद्र का गूगल मैप लिंक भी दिया गया है। पिछले साल के कार्ड पर यह सुविधा नहीं थी। इसका उपयोग ऐसे करें:

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

    • गूगल मैप लिंक पर क्लिक करें।

    • "दिशा-निर्देश" विकल्प चुनें।

    • आरंभिक बिंदु और गंतव्य दर्ज करें। चाहें तो यात्रा का साधन भी चुन सकते हैं।

    • मानचित्र सबसे तेज मार्ग और पहुंचने का अनुमानित समय दिखाएगा।

    Past 10 years CAT Question Papers with Solutions
    Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
    Download Ebook

    परीक्षा केंद्र और वहां पहुंचने के रास्ते की जानकारी परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले कर लें, ताकि अंतिम समय में भ्रम न हो।

    कैट एडमिट कार्ड 2026 पर कौन-सी डिटेल्स हैं?

    उम्मीदवार का नाम और आवेदन संख्या

  • जन्म की तारीख और उम्मीदवार की श्रेणी

  • PwD स्थिति और आपातकालीन संपर्क

  • परीक्षा की तारीख, दिन, स्लॉट और परीक्षा का समय

  • केंद्र पर रिपोर्टिंग/प्रवेश का समय और गेट बंद होने का समय

  • परीक्षा शहर, केंद्र का पता और गूगल मैप लिंक

  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर के लिए स्थान

  • परीक्षा दिवस के निर्देश

  • K J Somaiya Institute of Management, Mumbai

    Highest Package 29.30 LPA | 230+ Recruiters | AACSB Accredited | Ranked 51 in Asia by QS International

    IBSAT

    Gateway to IBS Hyderabad & 8 other IBS campuses | Scholarships worth 10 CR

    कैट एडमिट कार्ड 2026 में इन त्रुटियों की जांच जरूर करें

    जांचने योग्य बिंदु

    क्या सही होना चाहिए

    नाम

    वही, जो कैट आवेदन फॉर्म में भरा था

    पंजीकरण संख्या

    कैट यूजर आईडी के समान

    जन्मतिथि

    आवेदन और आधिकारिक दस्तावेजों के अनुरूप

    श्रेणी और PwD स्थिति

    सही ढंग से दर्ज

    परीक्षा शहर और केंद्र

    आवेदन में चुने गए विकल्पों में से एक, गूगल मैप लिंक सहित

    फोटो और हस्ताक्षर

    कार्ड पर स्पष्ट रूप से मौजूद

    गलती मिले तो क्या करें? कैट हेल्पडेस्क से संपर्क करें। हेल्पडेस्क सोमवार से शनिवार, सुबह 9:00 से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहता है। रविवार और राष्ट्रीय/सार्वजनिक अवकाश पर यह बंद रहता है।

    • टोल-फ्री: 1800-2108-720

    • ईमेल: cathelpdesk@iimcat.ac.in

    कौन-सी फोटो आईडी ले जा सकते हैं?

    परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ इनमें से कोई एक मूल फोटो आईडी ले जा सकते हैं:

    • पैन कार्ड

    • ई-आधार या आधार कार्ड की मूल प्रति

    • ड्राइविंग लाइसेंस

    • मतदाता पहचान पत्र

    • पासपोर्ट

    • राशन कार्ड

    • प्रवेश पत्र के साथ पहचान शपथ पत्र

    ध्यान दें: फोटो आईडी क्षतिग्रस्त या धुंधली नहीं होनी चाहिए।

    डाउनलोड के समय आने वाली आम समस्याएं और समाधान

    1. यूजर आईडी और पासवर्ड भूल गए हैं तो?

    • पहले पंजीकरण के समय भेजे गए ईमेल या एसएमएस में देखें।

    • वह न मिले तो "कैट 2026 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार लॉगिन" टैब पर जाकर "फॉरगॉट यूजर आईडी/पासवर्ड" चुनें।

    • पंजीकृत ईमेल और कैप्चा दर्ज करके "उपयोगकर्ता आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें" पर क्लिक करें।

    • नई आईडी और पासवर्ड पंजीकृत ईमेल पर आएंगे। उन्हीं से लॉगिन करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

    • ध्यान दें: दोबारा बनाया गया पासवर्ड एसएमएस से नहीं भेजा जाएगा।

    2. एक से अधिक पासवर्ड मिले हैं तो?
     नवीनतम एसएमएस में भेजा गया पासवर्ड ही इस्तेमाल करें। लॉगिन न हो सके तो "पासवर्ड भूल गए" टैब से नई यूजर आईडी और पासवर्ड बनवा लें।

    3. डाउनलोड विंडो लोड नहीं हो रही?
     इसकी वजह कमजोर इंटरनेट, पुराना ब्राउज़र या कैशे की समस्या हो सकती है। अच्छी स्पीड के इंटरनेट और मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स या गूगल क्रोम जैसे अपडेटेड ब्राउज़र का इस्तेमाल करें। डाउनलोड से पहले ब्राउज़र हिस्ट्री और कैशे साफ कर लें।

    4. लॉगिन के बाद एडमिट कार्ड नहीं दिख रहा?
     तुरंत कैट हेल्पडेस्क से संपर्क करें:

    • टोल-फ्री: 1-800-210-8720

    • ईमेल: cathelpdesk@iimcat.co.in

    परीक्षा के दिन के निर्देश

    उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।

    • एडमिट कार्ड प्रिंटआउट की दो प्रतियां साथ रखें।

    • कार्ड तभी मान्य होगा, जब फोटो और हस्ताक्षर साफ छपे हों।

    • वेरिफिकेशन के लिए कार्ड सौंपने से पहले निर्धारित जगह पर वही फोटो चिपकाएं, जो आवेदन में अपलोड की थी।

    • केंद्र के प्रवेश पर उम्मीदवार की तस्वीर और आईआरआईएस (IRIS) ली जाएगी।

    • केवल दो साधारण पेन और परीक्षा से जुड़े दस्तावेज साथ ले जाएं। अन्य वस्तु की अनुमति नहीं है।

    • अपना मास्क, व्यक्तिगत हैंड सैनिटाइजर (50 मिली), दस्ताने और पारदर्शी पानी की बोतल साथ लाएं।

    • रफ कार्य के लिए राइटिंग पैड मिलेगा, जिसे परीक्षा के बाद सभी पन्नों सहित निरीक्षक को लौटाना होगा।

    • एडमिट कार्ड में दिए गए संदर्भ नंबर से फ्लोर और विंग की लैब का पता लगाएं।

    • लैब में कहे जाने पर हस्ताक्षर के साथ उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है।

    • शरीर में धातु प्रत्यारोपण, पेसमेकर आदि वाले उम्मीदवार उचित चिकित्सा प्रमाण पत्र लाएं।

    • परीक्षा के बाद विधिवत हस्ताक्षरित एडमिट कार्ड लैब में पर्यवेक्षक को सौंप दें।

    • दोस्तों या रिश्तेदारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

    • परीक्षा केंद्र बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं होगा।

    कैट परीक्षा 2026 के दिन क्या करें?

    • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट (रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट) और फोटो आईडी साथ रखें

    • स्व-घोषणा प्रपत्र साथ रखें

    • परीक्षा केंद्र का पहले से दौरा कर लें

    • समय से पहले केंद्र पर पहुंचें

    • बैठने की व्यवस्था जांच लें

    • दस्तावेजों का सत्यापन कराएं

    • रफ कार्य केवल स्क्रैच शीट पर करें

    • निरीक्षक के निर्देशों का पालन करें

    • वॉशरूम का उपयोग पहले ही कर लें

    • एडमिट कार्ड और राइटिंग पैड जमा करें

    कैट 2026 परीक्षा के दिन क्या न करें?

    • परीक्षा में दो बार उपस्थित न हों, वरना उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी

    • नकल या धोखाधड़ी जैसे किसी भी कदाचार में शामिल न हों

    • देर से न पहुंचें, लेट आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा

    • किसी कर्मचारी या अभ्यर्थी से बहस न करें

    • परीक्षा के दौरान कीबोर्ड का उपयोग न करें, इससे कंप्यूटर लॉक हो जाएगा

    परीक्षा केंद्र में क्या न ले जाएं

    इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन, जैकेट, स्टेशनरी का सामान, चश्मे और पर्स साथ न ले जाएं। कोई आभूषण भी न पहनें।

    कैट 2026 परीक्षा दिवस का शेड्यूल (तीनों शिफ्ट)

    सभी शिफ्ट में प्रक्रिया एक जैसी रहेगी। केवल समय अलग है। शिफ्ट 1 के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7:00 बजे, शिफ्ट 2 के लिए सुबह 11:00 बजे और शिफ्ट 3 के लिए अपराह्न 3:00 बजे है। टेस्ट शुरू होने से 15 मिनट पहले गेट बंद हो जाता है।

    संदर्भ के लिए कैट शिफ्ट-1 का विस्तृत शेड्यूल (A detailed schedule for the CAT Shift-1 for reference)

    समय

    गतिविधियां

    अनुमानित समय

    टिप्पणी

    शिफ्ट 1

    सुबह 7.00 बजे

    परीक्षण केंद्र पर पहुंचें
    (उम्मीदवार का रिपोर्टिंग समय)


    टेस्ट से 15 मिनट पहले गेट बंद हो जाता है।

    सुबह 7.05 बजे

    एडमिट कार्ड की जांच

    1-5 मिनट

    सबसे पहले प्रवेश द्वार पर दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

    सुबह 7.10 बजे

    अपना टेस्ट लैब नंबर ढूंढें

    1-5 मिनट

    अभ्यर्थी बारकोड डेस्क से टेस्ट लैब के स्थान की जांच करता है।

    सुबह 7.15 बजे

    निजी सामान (फोन, बैग आदि) जमा करें


    1-10 मिनट

    अभ्यर्थी अपना व्यक्तिगत सामान बैगेज काउंटर पर जमा करें।

    सुबह 7.25 बजे

    अभ्यर्थियों की तलाशी

    3-5 मिनट

    अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए सुरक्षा कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा।

    सुबह 7.30 बजे

    उम्मीदवार अपनी टेस्ट लैब में पहुंचेंगे

    1-10 मिनट

    अभ्यर्थी टेस्ट लैब में पहुंचते हैं।

    सुबह 7.30 बजे

    दस्तावेज (आईडी कार्ड और प्रवेश पत्र) की

    टेस्ट लैब प्रवेश द्वार पर जांच

    1-10 मिनट

    लैब के प्रवेश द्वार पर दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

    सुबह 7.40 बजे

    उम्मीदवार पंजीकरण डेस्क पर जाएंगे और उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर (मैनुअल) करेंगे।

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार पंजीकरण डेस्क पर उपलब्ध उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर करते हैं।

    सुबह 7.45 बजे

    पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू

    1-20 मिनट

    प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवार की तस्वीर ली जाएगी और आईआरआईएस स्कैन किया जाएगा।

    सुबह 8.05 बजे

    उम्मीदवार पंजीकरण डेस्क पर अपनी फोटो जांचें और सुनिश्चित करें कि यह उनकी फोटो है।

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार पंजीकरण डेस्क पर खींची गई तस्वीर का सत्यापन करता है।

    सुबह 8.10 बजे

    अभ्यर्थी आवंटित सिस्टम पर बैठता है

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार परीक्षा लैब में आवंटित सिस्टम की जांच करता है। डेस्क पर पेन और स्क्रिबल पैड रखा रहता है।

    सुबह 8.15 बजे

    गेट बंद और टेस्ट स्क्रीन पर लॉग इन

    1-5 मिनट

    उम्मीदवारों के लिए अंतिम प्रवेश समय। उम्मीदवार पहला लॉगिन पूरा करेंगे।

    सुबह 8.20 बजे

    प्रोफ़ाइल जानकारी सत्यापित करें और पुष्टि करें

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार प्रोफ़ाइल की जानकारी को सत्यापित और उसकी पुष्टि करता है, जो उसने कैट रजिस्ट्रेशन के दौरान भरी थी।

    सुबह 8.25 बजे

    घोषणा पढ़ें और उससे सहमत हों

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार टेस्ट के लिए दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ता है और "स्वीकार करें" पर क्लिक करता है।

    सुबह 8.30 बजे

    परीक्षा प्रारंभ

    120 मिनट

    परीक्षा शुरू

    सुबह 10.30 बजे

    परीक्षा समाप्त होती है और उम्मीदवार ऑनलाइन फीडबैक साझा करता है

    1-5 मिनट

    120 मिनट के बाद परीक्षा समाप्त हो जाती है और एक फीडबैक पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है। उम्मीदवार अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हैं।

    सुबह 10.35 बजे

    एडमिट कार्ड, पेन और स्क्रिबल पैड लौटाएं

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार एडमिट कार्ड, पेन और स्क्रिबल पैड को दिए गए बॉक्स में डाल दें

    सुबह 10.40 बजे

    टेस्ट लैब से बाहर निकलें और जमा किया गया सामान लें

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार टेस्ट लैब से बाहर निकलता है और बैगेज काउंटर से सामान (यदि कोई हो) लेता है

    सुबह 10.45 बजे

    परीक्षा केंद्र से बाहर निकलें

    -

    उम्मीदवार परीक्षण केंद्र छोड़ देता है।

    कैट शिफ्ट-2 के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम

    समय

    गतिविधियां

    अनुमानित समय

    टिप्पणी

    शिफ्ट 2

    सुबह 11.00 बजे

    परीक्षा केंद्र पर पहुंचे
    (उम्मीदवार का रिपोर्टिंग समय)


    टेस्ट समय शुरू होने से 15 मिनट पहले गेट बंद हो जाता है।

    सुबह 11.05 बजे

    एडमिट कार्ड की जांच

    1-5 मिनट

    सबसे पहले प्रवेश द्वार पर दस्तावेजों की जांच की जाती है।

    सुबह 11.10 बजे

    अपना टेस्ट लैब नंबर ढूंढें

    1-5 मिनट

    अभ्यर्थी बारकोड डेस्क से टेस्ट लैब के स्थान की जांच करता है।

    सुबह 11.15 बजे

    निजी सामान (फोन, बैग आदि) जमा करें


    1-10 मिनट

    अभ्यर्थी अपना व्यक्तिगत सामान बैगेज काउंटर पर जमा करें।

    सुबह 11.25 बजे

    अभ्यर्थियों की तलाशी

    3-5 मिनट

    अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए सुरक्षा कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता है।

    सुबह 11.30 बजे

    उम्मीदवार अपनी टेस्ट लैब में पहुंचें

    1-10 मिनट

    अभ्यर्थी टेस्ट लैब में पहुंचेंगे।

    सुबह 11.30 बजे

    दस्तावेज़ (आईडी कार्ड और प्रवेश पत्र)

    टेस्ट लैब प्रवेश द्वार पर जांच

    1-10 मिनट

    लैब प्रवेश द्वार पर दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।

    सुबह 11.40 बजे

    उम्मीदवार पंजीकरण डेस्क पर जाएंगे और उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर (मैनुअल) करेंगे।

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार पंजीकरण डेस्क पर उपलब्ध उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर करते हैं।

    सुबह 11.45 बजे

    पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

    1-20 मिनट

    प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवार की तस्वीर खींची जाएगी और आईआरआईएस स्कैन किया जाएगा।

    दोपहर 12.05 बजे

    उम्मीदवार पंजीकरण डेस्क पर अपनी फोटो जांचें और सुनिश्चित करें कि यह उनकी फोटो है।

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार पंजीकरण डेस्क पर खींची गई तस्वीर का सत्यापन करता है।

    दोपहर 12.10 बजे

    अभ्यर्थी आवंटित सिस्टम पर बैठता है

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार परीक्षण लैब में आवंटित सिस्टम की जांच करता है। डेस्क पर पेन और स्क्रिबल पैड उपलब्ध रहता है।

    दोपहर 12.15 बजे

    गेट बंद और टेस्ट स्क्रीन पर लॉगिन

    1-5 मिनट

    उम्मीदवारों के लिए अंतिम प्रवेश समय। उम्मीदवार पहला लॉगिन पूरा करेंगे।

    दोपहर 12.20 बजे

    प्रोफ़ाइल जानकारी सत्यापित करें और उसकी पुष्टि करें

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार प्रोफ़ाइल जानकारी का सत्यापन और उसकी पुष्टि करता है, जो उसने कैट रजिस्ट्रेशन के दौरान भरी थी।

    दोपहर 12.25 बजे

    घोषणा पढ़ें और उससे सहमत हों

    1-5 मिनट.

    उम्मीदवार टेस्ट के लिए दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ता है और "Accept" (स्वीकार करें) पर क्लिक करता है।

    दोपहर के साढे बारह

    परीक्षा प्रारंभ

    120 मिनट

    परीक्षा शुरू

    दोपहर 02.30 बजे

    परीक्षण समाप्त और उम्मीदवार ऑनलाइन फीडबैक साझा करता है

    1-5 मिनट

    120 मिनट के बाद. परीक्षा समाप्त हो जाती है और एक फीडबैक पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है। उम्मीदवार अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हैं।

    दोपहर 02.35 बजे

    एडमिट कार्ड, पेन और स्क्रिबल पैड लौटाएं

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार एडमिट कार्ड, पेन और स्क्रिबल पैड को दिए गए बॉक्स में डाल दें

    दोपहर 02.40 बजे

    टेस्ट लैब से बाहर निकलें और जमा किया गया सामान वापस लें

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार टेस्ट लैब से बाहर निकलता है और बैगेज काउंटर से सामान (यदि कोई हो) इकट्ठा करता है।

    दोपहर 02.45 बजे

    परीक्षा केंद्र से बाहर निकलें

    -

    उम्मीदवार परीक्षा केंद्र छोड़ देता है।

    कैट स्कोर स्वीकार करने वाले शीर्ष एमबीए कॉलेज देखें: स्थान-वार

    कैट शिफ्ट-3 के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम

    समय

    गतिविधियां

    अनुमानित समय

    टिप्पणी

    शिफ्ट 3

    अपराह्न 03.00 बजे

    परीक्षा केंद्र पर पहुंचें
    (उम्मीदवार का रिपोर्टिंग समय)


    टेस्ट शुरू होने के समय से 15 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाता है

    दोपहर 03.05 बजे

    एडमिट कार्ड की जांच

    1-5 मिनट

    सबसे पहले एंट्री गेट पर दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

    दोपहर 03.10 बजे

    अपना टेस्ट लैब नंबर ढूंढें

    1-5 मिनट

    अभ्यर्थी बारकोड डेस्क से टेस्ट लैब के स्थान की जांच करता है।

    दोपहर 03.15 बजे

    निजी सामान (फोन, बैग आदि) जमा करें


    1-10 मिनट

    अभ्यर्थी अपना व्यक्तिगत सामान बैगेज काउंटर पर जमा करें

    दोपहर 03.25 बजे

    अभ्यर्थियों की तलाशी

    3-5 मिनट

    अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए सुरक्षा कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा।

    दोपहर 03.30 बजे

    उम्मीदवार अपनी टेस्ट लैब में पहुंचेंगे

    1-10 मिनट

    अभ्यर्थी टेस्ट लैब में पहुंचता है

    दोपहर 03.30 बजे

    दस्तावेज़ (आईडी कार्ड और प्रवेश पत्र) की टेस्ट लैब प्रवेश द्वार पर जांच

    1-10 मिनट

    लैब के प्रवेश द्वार पर दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।

    दोपहर 03.40 बजे

    उम्मीदवार पंजीकरण डेस्क पर जाएंगे और उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर (मैनुअल) करेंगे।

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार पंजीकरण डेस्क पर उपलब्ध उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर करते हैं।

    दोपहर 03.45 बजे

    पंजीकरण की प्रक्रिया

    1-20 मिनट

    प्रक्रिया के अनुसार उम्मीदवार की तस्वीर ली जाएगी और आईआरआईएस (IRIS) स्कैन किया जाएगा।

    शाम 04.05 बजे

    उम्मीदवार पंजीकरण डेस्क पर अपनी फोटो जांचें और सुनिश्चित करें कि यह उनकी फोटो है

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार पंजीकरण डेस्क पर खींची गई तस्वीर का सत्यापन करता है।

    शाम 04.10 बजे

    अभ्यर्थी आवंटित सिस्टम पर बैठता है

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार परीक्षण लैब में आवंटित सिस्टम की जांच करता है। डेस्क पर पेन और स्क्रिबल पैड रखा हुआ है।

    शाम 04.15 बजे

    गेट बंद होता है और टेस्ट स्क्रीन पर लॉगिन

    1-5 मिनट.

    उम्मीदवारों के लिए अंतिम प्रवेश समय। उम्मीदवार पहला लॉगिन पूरा करें।

    शाम 04.20 बजे

    प्रोफ़ाइल जानकारी सत्यापित और पुष्टि करें

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार प्रोफ़ाइल में दी गई जानकारी का सत्यापन और पुष्टि करता है, जो उसने कैट 2026 रजिस्ट्रेशन के दौरान भरी थी।

    शाम 04.25 बजे

    घोषणा पढ़ें और उससे सहमत हों

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार टेस्ट के लिए दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ता है और "Accept" (स्वीकार करें) पर क्लिक करता है।

    शाम 04.30 बजे

    परीक्षा प्रारंभ

    120 मिनट

    परीक्षा शुरू

    शाम 06.30 बजे (पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शाम 07.10 बजे)

    परीक्षा समाप्त और उम्मीदवार ऑनलाइन फीडबैक साझा करता है

    1-5 मिनट

    120 मिनट के बाद परीक्षा समाप्त हो जाती है और फीडबैक पृष्ठ स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है। उम्मीदवार अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हैं।

    शाम 06.35 बजे

    एडमिट कार्ड, पेन और स्क्रिबल पैड वापस कर दें

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार एडमिट कार्ड, पेन और स्क्रिबल पैड को दिए गए बॉक्स में डाल दें।

    शाम 06.40 बजे

    टेस्ट लैब से बाहर निकलें और जमा किया गया सामान इकट्ठा करें

    1-5 मिनट

    उम्मीदवार टेस्ट लैब से बाहर निकलता है और बैगेज काउंटर से सामान (यदि कोई हो) इकट्ठा करता है

    शाम 06.45 बजे

    परीक्षा केंद्र से बाहर निकलें

    -

    उम्मीदवार परीक्षा केंद्र छोड़ देता है।

    Articles
    |
    Upcoming Mba Exams
    Ongoing Dates
    NMAT Slot Booking Date

    20 Aug'26 - 17 Dec'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Accounting and Finance
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Certificate Programme in Human Resource Management
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Certificate Program in Digital Marketing and Applied Analytics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Online PGDM
    Via Jaipuria Institute of Management, Noida
    Corporate Law
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to CAT ?

    Hi Khushdeep

    Several apps and online platforms are available for CAT (Common Admission Test) preparation. Students can choose a platform based on their preparation needs, such as video lectures, practice questions, mock tests, and performance analysis.

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, CAT aur B-school entrance exams ke baare mein aap exam dates, eligibility, registration, exam pattern, syllabus, colleges ya admission process ki information dekh sakte hain. Aapki requirement ke according relevant details yahan mil sakti hain: https://bschool.careers360.com/exams

    Hey there,

    For a B.Sc. with Chemistry, Botany and Zoology (CBZ), if the CAT application asks separately for:

    • Degree Name: B.Sc.
    • Graduation Stream: Science
    • Discipline: enter/select Science if that is an available option.

    If the Discipline dropdown has a more specific option such as “Biological Sciences,” “Life Sciences,” or “Zoology/Botany,”