Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमबीए आवेदन अंतिम तिथि 2027 (MBA Application Deadline 2027 in Hindi)- लेटेस्ट अपडेट के साथ तिथियां जानें
    • एमबीए
    • लेख
    • एमबीए आवेदन अंतिम तिथि 2027 (MBA Application Deadline 2027 in Hindi)- लेटेस्ट अपडेट के साथ तिथियां जानें

    एमबीए आवेदन अंतिम तिथि 2027 (MBA Application Deadline 2027 in Hindi)- लेटेस्ट अपडेट के साथ तिथियां जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 17 Nov 2026, 05:36 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमबीए आवेदन अंतिम तिथि 2027 (MBA Application Deadline 2027 in  Hindi) - MICA अहमदाबाद, FMS दिल्ली, SPJIMR मुंबई, XLRI जमशेदपुर और MDI गुड़गांव जैसे कुछ प्रमुख नॉन-आईआईएम  बी-स्कूलों में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया (2027-29) प्रक्रिया चल रही है।  इन संस्थानों में CAT, XAT, GMAT, MICAT और SNAP के स्कोर स्वीकार किए जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एमबीए प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अलग अलग कॉलेजों के अनुसार अलग है। एमबीए एडमिशन आवेदन प्रक्रिया नवंबर से दिसंबर 2026 के बीच बंद हो जाएगी।

    This Story also Contains

    1. एमबीए आवेदन अंतिम तिथि 2027 - महत्वपूर्ण तिथियां
    2. MICA अहमदाबाद एमबीए प्रवेश 2027 (MICA Ahmedabad MBA Admission 2027 in hindi)
    3. FMS दिल्ली एमबीए प्रवेश 2027(FMS Delhi MBA Admission 2027 in hindi)
    4. IIFT दिल्ली और काकीनाडा एमबीए प्रवेश 2027 (IIFT Delhi and Kakinada MBA Admission 2027)
    5. ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एमबीए प्रवेश 2027(Great Lakes Institute of Management MBA Admission 2027)
    6. SPJIMR मुंबई एमबीए प्रवेश 2027(SPJIMR Mumbai MBA Admission 2027)
    7. आईएमटी गाजियाबाद एमबीए प्रवेश 2027 (IMT Ghaziabad MBA Admission 2027)
    8. MDI गुड़गांव एमबीए प्रवेश 2027( MDI Gurgaon MBA Admission 2027)
    9. XLRI जमशेदपुर MBA प्रवेश 2027( XLRI Jamshedpur MBA Admission 2027)
    10. ISB हैदराबाद और मोहाली एमबीए प्रवेश 2027 (ISB Hyderabad and Mohali MBA Admission 2027)
    11. SIBM पुणे एमबीए प्रवेश 2027 ( SIBM Pune MBA Admission 2027)
    12. XIM यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर एमबीए प्रवेश 2027 (XIM University Bhubaneswar MBA Admission 2027)
    13. फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट दिल्ली MBA एडमिशन 2027 ( FORE School of Management Delhi MBA Admission 2027)
    14. IMI दिल्ली MBA प्रवेश 2027 (IMI Delhi MBA Admission 2027)
    15. आईएमआई कोलकाता एमबीए प्रवेश 2027 ( IMI Kolkata MBA Admission 2027)
    16. TAPMI मणिपाल MBA प्रवेश 2027 (TAPMI Manipal MBA Admission 2027)
    17. भारत के शीर्ष बी-स्कूलों की MBA फीस और औसत प्लेसमेंट पैकेज
    एमबीए आवेदन अंतिम तिथि 2027 (MBA Application Deadline 2027 in  Hindi)- लेटेस्ट अपडेट के साथ तिथियां जानें
    एमबीए आवेदन अंतिम तिथि 2027

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एमबीए एप्लीकेशन फॉर्म की समय-सीमा (2027) (mba application deadline 2027 in  hindi), B-स्कूल प्लेसमेंट रिपोर्ट और अन्य संबंधित जानकारी पाने के लिए इस पेज को निरंतर पढ़ें। आगे लेख में एमबीए एप्लीकेशन डेडलाइन 2027 संबंधित जानकारी दी गई है।

    एमबीए आवेदन अंतिम तिथि 2027 - महत्वपूर्ण तिथियां 

    एमबीए में प्रवेश पाने के लिए आवेदन पत्र भरना सबसे पहला और महत्वपूर्ण चरण है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए नीचे तालिका दी गई है। इस टेबल की सहायता से उम्मीदवार एमबीए आवेदन अंतिम तिथि 2027 (mba application last date 2027) की जांच कर सकेंगे।

    एमबीए आवेदन अंतिम तिथि 2027

    एमबीए कॉले

    स्वीकृत प्रवेश परीक्षा

    आवेदन अंतिम तिथि

    MICA Ahmedabad

    MICAT + CAT/XAT/GMAT

    नवंबर 21, 2026

    FMS Delhi

    CAT 2026

    नवंबर 25, 2026

    IIFT Delhi and Kakinada

    CAT 2026

    नवंबर 25, 2026

    Great Lakes

    CAT, XAT, GMAT

    नवंबर 26, 2026

    SPJIMR Mumbai

    CAT 2026, GMAT

    नवंबर 27, 2026

    IMT Ghaziabad

    CAT 2026, XAT 2027, GMAT

    नवंबर 27, 2026

    MDI Gurgaon

    CAT 2026; GMAT for PGDM-IB only

    नवंबर 28, 2026

    XLRI Jamshedpur

    XAT 2027

    दिसंबर 6, 2026

    ISB Hyderabad and Mohali

    GMAT, GRE

    दिसंबर 6, 2026 (Round 2)

    SIBM Pune

    SNAP 2026

    दिसंबर 12, 2026

    XIM University

    CAT, XAT, GMAT, XGMT

    दिसंबर 15, 2026

    FORE School of Management

    CAT, XAT, GMAT

    दिसंबर 15, 2026

    IMI Delhi

    CAT, XAT, GMAT

    दिसंबर 19, 2026

    IMI Kolkata

    Verify programme-specific accepted tests

    दिसंबर 19, 2026

    TAPMI Manipal

    CAT, XAT, GMAT, NMAT (selected programmes)

    दिसंबर 31, 2026



    Common Admission Test (CAT) - Previous Year Question Papers with Solutions

    Get the actual CAT previous year question papers here

    • Free PDF
    • Detailed Solutions
    • Instant Access

    MICA अहमदाबाद एमबीए प्रवेश 2027 (MICA Ahmedabad MBA Admission 2027 in hindi)

    MICA अहमदाबाद में 2027-29 के MBA बैच के लिए दो कोर्स उपलब्ध हैं: PGDM और PGDM-C। उम्मीदवारों को MICAT के साथ-साथ CAT 2026, XAT 2027 या GMAT परीक्षा में शामिल होना होगा। आवेदन शुल्क 2,500 रुपये है, जिसमें एक प्रोग्राम के लिए MICAT Exam Fees 2027 भी शामिल है।

    MICA अहमदाबाद एमबीए प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    MICAT I रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि (विस्तारित)

    नवंबर 22, 2026

    MICAT I परीक्षा

    दिसंबर 5, 2026

    MICAT II पंजीकरण 

    नवंबर 25, 2026 – जनवरी 30, 2027

    MICAT II परीक्षा

    फरवरी 12, 2027


    FMS दिल्ली एमबीए प्रवेश 2027(FMS Delhi MBA Admission 2027 in hindi)

    दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS) में शैक्षणिक वर्ष 2027-29 के लिए 2 साल का फुल-टाइम एमबीए प्रोग्राम उपलब्ध है। एफएमएस दिल्ली (FMS Delhi) के लिए शॉर्टलिस्टिंग पूरी तरह से CAT 2026 के स्कोर के आधार पर की जाती है, और एफएमएस दिल्ली आवेदन पत्र 2027 (FMS Delhi Application Form 2027) में कैट रजिस्ट्रेशन नंबर देना अनिवार्य है। इसके अलावा, आवेदकों को आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य श्रेणी (जनरल कैटेगरी) के लिए 1000 रुपये और आरक्षित श्रेणी (रिजर्व्ड कैटेगरी) के लिए 350 रुपये का भुगतान करना होगा।

    FMS दिल्ली एमबीए प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    आवेदन पत्र जारी

    26 अक्टूबर 2026

    आवेदन अंतिम तिथि

    25 नवंबर 2026

    साक्षात्कार

    अप्रैल 2027 के दूसरे या तीसरे सप्ताह

    रिजल्ट

    अप्रैल 2027 के तीसरे या चौथे सप्ताह

    CAT Target: 99+ Percentile

    CAT Sample Papers 2026

    Download Free Practice Tests & Solutions and Ace the CAT Exam 2026

    • 68 Questions
    • MCQ & TITA
    • Detailed Solutions

    CAT-Sample-Paper-2026.pdf

    • Instant Access
    • Free PDF
    Get Sample Paper

    IIFT दिल्ली और काकीनाडा एमबीए प्रवेश 2027 (IIFT Delhi and Kakinada MBA Admission 2027)

    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) में शैक्षणिक वर्ष 2027-29 के लिए दो एमबीए प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं: इंटरनेशनल बिजनेस (IB) में MBA और बिजनेस एनालिटिक्स (BA) में MBA। आईआईएफटी दिल्ली और काकीनाडा में प्रवेश के लिए आवेदन करने हेतु, उम्मीदवारों के पास कैट 2026 का वैध स्कोर होना चाहिए। आईआईएफटी एप्लीकेशन फीस 2027 इस प्रकार है: MBA (IB) के लिए 3,000 रुपये, सामान्य श्रेणी (जनरल कैटेगरी) के लिए MBA (BA) हेतु 2,000 रुपये, और SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए 1,500 रुपये।

    IIFT दिल्ली और काकीनाडा एमबीए प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    आवेदन जारी

    12 अक्टूबर 2026

    आवेदन शुल्क एंव जमा करने की अंतिम तिथि

    25 नवंबर 2026

    शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची

    जनवरी के अंतिम सप्ताह तक

    इंटरव्यू एवं जीडी

    फरवरी 2027 से


    ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एमबीए प्रवेश 2027(Great Lakes Institute of Management MBA Admission 2027)

    ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के चेन्नई और गुड़गांव केंद्रों में 2 साल का PGDM और 1 साल का PGPM पाठ्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह संस्थान CAT 2025/2026, XAT 2026/2027 और GMAT के स्कोर स्वीकार करता है, जिसके लिए कट-ऑफ की तारीख 1 जनवरी, 2024 मान्य है। PGPM के लिए NMAT स्कोर भी स्वीकार किए जाते हैं। GLIM का 2027 का आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को 2200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल (वापस न होने वाली) आवेदन शुल्क का भुगतना करना होगा।

    ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एमबीए प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    Cycle 1 पंजीकरण अंतिम तिथि

    26 नवंबर 2026

    Cycle 2

    सूचित किया जाएगा

    Cycle 3

    सूचित किया जाएगा

    Cycle 4

    सूचित किया जाएगा


    SPJIMR मुंबई एमबीए प्रवेश 2027(SPJIMR Mumbai MBA Admission 2027)

    SPJIMR, मुंबई में 2027-29 बैच के लिए दो साल के PGDM और दो साल के PGDM (BM) कोर्स उपलब्ध हैं। आप SPJIMR के एक ही आवेदन फॉर्म से इन दोनों प्रोग्राम्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन प्रोग्राम्स में एडमिशन कैट 2026 या जीमैट के मान्य स्कोर के आधार पर होगा। आवेदन शुल्क भारतीय उम्मीदवारों के लिए 2500 रुपये और अंतरराष्ट्रीय आवेदकों के लिए 5000 रुपये है।

    SPJIMR मुंबई एमबीए प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    आवेदन पत्र

    15 सितंबर 2026

    आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि

    27 नवंबर  2026

    प्रोफ़ाइल-आधारित शॉर्टलिस्ट


    दिसंबर के अंत 2026 – जनवरी के प्रथम सप्ताह 2027

    लिखित मूल्यांकन/साइकोमेट्रिक टेस्ट


    जनवरी 2027 की शुरुआत 


    आईएमटी गाजियाबाद एमबीए प्रवेश 2027 (IMT Ghaziabad MBA Admission 2027)

    IMT गाजियाबाद 2027-29 बैच के लिए कई मैनेजमेंट कोर्स उपलब्ध हैं – PGDM, PGDM मार्केटिंग, PGDM फाइनेंस, PGDM BFS और डुअल कंट्री प्रोग्राम। उम्मीदवार गाजियाबाद, नागपुर और हैदराबाद कैंपस के लिए एक ही कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए आवेदन कर सकते हैं। IMT में CAT 2026, XAT 2027 और GMAT के स्कोर स्वीकार किए जाते हैं। तीनों कैंपस के लिए IMT गाजियाबाद की एप्लीकेशन फीस 3,500 रुपये (साथ ही लागू शुल्क) है।

    आईएमटी गाजियाबाद एमबीए प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    आवेदन आरंभ

    अगस्त 2027 के आखिरी सप्ताह

    आवेदन अंतिम तिथि

    27नवंबर 2026

    CTPI स्लॉट बुक

    जनवरी 2027 के प्रथम सप्ताह 

    CTPI प्रक्रिया शुरू

    8 जनवरी 2027 से


    MDI गुड़गांव एमबीए प्रवेश 2027( MDI Gurgaon MBA Admission 2027)

    मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (MDI) गुड़गांव में वर्ष 2027-29 के लिए PGDM, PGDM-HRM, PGDM-IB, PGDM-बिजनेस एनालिटिक्स और PGDM-BFS जैसे कई दो-वर्षीय पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट कोर्स उपलब्ध हैं। MDI 2027 में प्रवेश, कैट 2026 या जीमैट स्कोर के आधार पर लिया जा सकता है। MDI 2027 के लिए आवेदन शुल्क 3,000 रुपये (GST सहित) है। जो उम्मीदवार गुड़गांव और मुर्शिदाबाद, दोनों परिसरों (कैंपस) के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें 3,590 रुपये का शुल्क देना होगा।

    MDI गुड़गांव एमबीए प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    आवेदन जारी

    24 सितंबर 2026

    आवेदन अंतिम तिथि

    28 नवंबर 2026

    WAT-GD-PI

    फरवरी- अप्रैल 2027

    फाइनल रिजल्ट

    अप्रैल 2027


    XLRI जमशेदपुर MBA प्रवेश 2027( XLRI Jamshedpur MBA Admission 2027)

    XLRI जमशेदपुर द्वारा 2027-29 बैच के लिए कई पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट कोर्स आयेजित किए जाते हैं। इनमें PGDM बिजनेस मैनेजमेंट (BM), ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (HRM), जनरल मैनेजमेंट (GM), और लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट (LSCM) जैसे कोर्स शामिल हैं। उम्मीदवार अपने XAT 2027 स्कोर के आधार पर XLRI एडमिशन 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह, PGDM (GM) प्रोग्राम के लिए GMAT या GRE स्कोर भी स्वीकार किए जाते हैं, जिन्हें 31 दिसंबर, 2026 तक जमा करना होगा। XAT रजिस्ट्रेशन फीस 2,300 रुपये है, और इसके अलावा प्रत्येक XLRI प्रोग्राम के लिए 200 रुपये का शुल्क लगेगा।

    XLRI जमशेदपुर MBA प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    XAT 2027 रजिस्ट्रेशन जारी

    15 जुलाई 2026

    XAT 2027 रजिस्ट्रेशन अंतिम त

    6 दिसंबर 2026

    XAT 2027 Exam

    3 जनवरी 2027

    XAT Admit Card

    20 दिसंबर 2026 (संभावित)

    Result/PI Calls

    जनवरी 2027 तीसरे या चौथे सप्ताह 


    ISB हैदराबाद और मोहाली एमबीए प्रवेश 2027 (ISB Hyderabad and Mohali MBA Admission 2027)

    इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) में 2028 बैच के लिए 12 महीने का 'पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट' (PGP) उपलब्ध है, जिसके कैंपस हैदराबाद और मोहाली में स्थित हैं। आवेदक ISB हैदराबाद में एमबीए एडमिशन 2027 के लिए GMAT या GRE स्कोर के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यदि परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि तक दे दी गई है, तो संस्थान अनौपचारिक (अनऑफिशियल) स्कोर भी स्वीकार करेगा। PGP प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए, आवेदकों के पास कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।

    ISB हैदराबाद और मोहाली एमबीए प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    राउंड 1 आवेदन अंतिम तिथि

    20 सितंबर 2026

    राउंड 2 आवेदन अंतिम तिथि

    6 दिसंबर 2026

    राउंड 3 आवेदन अंतिम तिथि

    17 जनवरी 2027

    PGP YL राउंड 1 आवेदन अंतिम तिथि

    20 दिसंबर 2026

    PGP YL राउंड 2 आवेदन अंतिम तिथि

    21 फरवरी 2027


    SIBM पुणे एमबीए प्रवेश 2027 ( SIBM Pune MBA Admission 2027)

    2027-29 बैच के लिए, सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (SIBM) पुणे में 2 साल के MBA और 'MBA इन इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप' कोर्स उपलब्ध हैं। चयन SNAP 2026 के स्कोर के आधार पर होगा। उम्मीदवार SNAP में अधिकतम तीन बार शामिल हो सकते हैं, और MBA में प्रवेश के लिए तीनों प्रयासों में से सबसे अच्छे स्कोर को माना जाएगा। SNAP की पंजीकरण फीस 2550 रुपये है, और SIBM पुणे के लिए 1000 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

    SIBM पुणे एमबीए प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    SNAP पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

    25 नवंबर  2026

    SIBM पुणे प्रोग्राम आवेदन अंतिम तिथि

    12 दिसंबर 2026

    SNAP टेस्ट 1 

    13 दिसंबर 2026

    SNAP टेस्ट 2

    19 दिसंबर 2026

    SNAP टेस्ट 3

    26 दिसंबर  2026

    SNAP रिजल्ट

    12 जनवरी 2027


    XIM यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर एमबीए प्रवेश 2027 (XIM University Bhubaneswar MBA Admission 2027)

    XIM यूनिवर्सिटी द्वारा भुवनेश्वर शैक्षणिक सत्र 2027-29 के लिए MBA-BM, MBA-HRM, MBA-RM, MBA-SM, MBA-UMG, MBA-PPM और ग्लोबल MBA जैसे कई MBA कोर्स उपलब्ध हैं। उम्मीदवार कैट 2026, XAT 2027, GMAT (2025/2026) या XGMT 2027 के स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। XGMT 2027 के लिए आवेदन शुल्क 1650 रुपये है, जिसमें गेटवे शुल्क और लागू कर (टैक्स) शामिल हैं।

    XIM यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर एमबीए प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    आवेदन करने की अंतिम तिथि

    15 दिसंबर 2026

    कैट 2026 परीक्षा

    29 नवंबर 2026

    XAT परीक्षा 2027

    3 जनवरी 2027

    XGMT परीक्षा 2027

    17 जनवरी 2027


    फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट दिल्ली MBA एडमिशन 2027 ( FORE School of Management Delhi MBA Admission 2027)

    नई दिल्ली स्थित FORE स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, 2027–29 बैच के लिए तीन PGDM कोर्स उपलब्ध हैं। ये कोर्स PGDM, PGDM इंटरनेशनल बिजनेस और PGDM फाइनेंशियल मैनेजमेंट हैं। आवेदक CAT 2026, XAT 2027 या GMAT परीक्षा दे सकते हैं। इसके अलावा, FORE में MBA एडमिशन 2027 के लिए आवेदन शुल्क 1,770 रुपये है, जिसमें 270 रुपये का GST भी शामिल है।

    फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट दिल्ली MBA एडमिशन 2027

    इवेंट

    तिथि

    आवेदन अंतिम तिथि

    15 दिसंबर 2026

    शॉर्टलिस्ट

    जनवरी 2027 का तीसरा सप्ताह


    साक्षात्कार

    जनवरी 2027 के तीसरा सप्ताह से


    फाइनल रिजल्ट

    मार्च 2027 का तीसरा सप्ताह



    IMI दिल्ली MBA प्रवेश 2027 (IMI Delhi MBA Admission 2027)

    आईएमआई दिल्ली 2027-29 बैच के लिए पीजीडीएम, पीजीडीएम (एचआरएम), और पीजीडीएम (बैंकिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स) तीन पीजीडीएम कोर्स उपलब्ध हैं।

    IMI दिल्ली में एमबीए के छात्रों के लिए संस्थान CAT 2026, XAT 2027, और GMAT के स्कोर स्वीकार करता है। जीमैट के माध्यम से आवेदन करने वालों को जनवरी 2022 से जनवरी 2027 के बीच का स्कोर सबमिट करना होगा। ब्याज पर 2,000 रुपये का आवेदन शुल्क और उस पर 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा।

    इवेंट

    तिथि

    आवेदन जारी

     6 सितंबर, अक्टूबर, 2026

    आवेदन अंतिम तिथि

    19 दिसंबर 2026

    साक्षात्कार

    जनवरी 2027

    एडमिशन स्थिति

    फरवरी 2027

    आईएमआई कोलकाता एमबीए प्रवेश 2027 ( IMI Kolkata MBA Admission 2027)

    इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IMI) कोलकाता ने 2027–29 के लिए PGDM में दाखिले की घोषणा की है। पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन में 50% अंक या इसके बराबर का CGPA होना चाहिए। 2027 में ग्रेजुएशन पूरी करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। सीट आरक्षित करने के लिए शुल्क 50,000 रुपये है। प्रवेश शुल्क की पहली किस्त 2,33,836 रुपये है, जिसके बाद क्रमशः 2,43,834 रुपये, 2,43,833 रुपये और 2,43,833 रुपये की तीन और किस्तें देनी होंगी।

    आईएमआई कोलकाता एमबीए प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    आवेदन जारी

     6 सितंबर, अक्टूबर, 2026

    आवेदन अंतिम तिथि

    19 दिसंबर 2026

    साक्षात्कार

    जनवरी 2027

    पहली किस्त

    प्रवेश के समय

    दूसरी किस्त

    सितंबर 2027

    तीसरी किस्त

    दिसंबर 2027

    चौथी किस्त

    मार्च 2028


    TAPMI मणिपाल MBA प्रवेश 2027 (TAPMI Manipal MBA Admission 2027)

    मणिपाल स्थित टी. ए. पाई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (TAPMI) में 2027-29 बैच के लिए सात एमबीए कोर्स उपलब्ध हैं, इनमें MBA कोर, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (BKFS), HRM, मार्केटिंग, इंटरनेशनल बिजनेस (IB), AI एंड डेटा साइंस (AI & DS), और टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट शामिल हैं। संस्थान CAT 2026, XAT 2027 और GMAT के स्कोर स्वीकार करता है। MBA कोर प्रोग्राम के अलावा, अन्य प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए NMAT स्कोर भी मान्य हैं। TAPMI के एप्लीकेशन फॉर्म की फीस 2 प्रोग्राम्स तक के लिए 2,500 रुपये है, जबकि सभी 7 प्रोग्राम्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

    TAPMI मणिपाल MBA प्रवेश 2027

    इवेंट

    तिथि

    आवेदन जारी

    15 अक्टूबर  2026

    आवेदन अंतिम तिथि

    31 दिसंबर 2026

    जीडी एवं पीआई

    फरवरी– मार्च 2027

    पहली मेरिट सूची

    अप्रैल 2027 (संभावित)


    भारत के शीर्ष बी-स्कूलों की MBA फीस और औसत प्लेसमेंट पैकेज

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऊपर बताए गए किसी भी MBA कॉलेज में आवेदन करने से पहले वहां की MBA फीस और प्लेसमेंट के आंकड़े देख लें। इससे उन्हें सही फैसला लेने और अपने करियर के लक्ष्य तय करने में मदद मिलेगी।

    भारत के शीर्ष बी-स्कूलों की MBA फीस और औसत प्लेसमेंट पैकेज

    एमबीए कॉलेज 

    एमबीए फीस (रुपए में)

    औसत पैकेज (रुपए में)


    MICA Ahmedabad

    29.50 लाख

    19.22 LPA

    FMS Delhi

    2.80 लाख

     32.27 LPA

    IIFT Delhi

    MBA in IB: 19.73 लाख
    MBA in BA: 17.93 लाख

     31.30 LPA

    Great Lakes Institute of Management

    19.82 लाख

     12.1 LPA

    SPJIMR Mumbai

    Indian:  24.86 लाख
    International: 34.77 लाख

     33.6 LPA

    IMT Ghaziabad

    23 लाख

     17.64 LPA

    MDI Gurgaon

    26.55 लाख

     29.5 LPA

    XLRI Jamshedpur

    30.6 लाख

     31.40 LPA

    ISB Hyderabad 

    34.48 लाख

    —

    SIBM Pune

    29.36 लाख

     28.18 LPA

    XIM University Bhubaneswar

    24.60 लाख

     18.25 LPA

    FORE Delhi

    23.24 लाख

     16.52 LPA

    IMI Delhi

    24.03 लाख

     18.08 LPA

    IMI Kolkata

    10.15 लाख

    —

    TAPMI Manipal

    21.56 लाख

     14.35 LPA

    Articles
    |
    Upcoming Mba Exams
    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Accounting and Finance
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Certificate Programme in Human Resource Management
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Certificate Program in Digital Marketing and Applied Analytics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Online PGDM
    Via Jaipuria Institute of Management, Noida
    Corporate Law
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to CAT ?

    Hi Khushdeep

    Several apps and online platforms are available for CAT (Common Admission Test) preparation. Students can choose a platform based on their preparation needs, such as video lectures, practice questions, mock tests, and performance analysis.

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, CAT aur B-school entrance exams ke baare mein aap exam dates, eligibility, registration, exam pattern, syllabus, colleges ya admission process ki information dekh sakte hain. Aapki requirement ke according relevant details yahan mil sakti hain: https://bschool.careers360.com/exams

    Hey there,

    For a B.Sc. with Chemistry, Botany and Zoology (CBZ), if the CAT application asks separately for:

    • Degree Name: B.Sc.
    • Graduation Stream: Science
    • Discipline: enter/select Science if that is an available option.

    If the Discipline dropdown has a more specific option such as “Biological Sciences,” “Life Sciences,” or “Zoology/Botany,”