Careers360 Logo
ask-icon
share
    कैट 2024 में 70-80 परसेंटाइल स्वीकार करने वाले एमबीए कॉलेजों की सूची
    • एमबीए
    • लेख
    • कैट 2024 में 70-80 परसेंटाइल स्वीकार करने वाले एमबीए कॉलेजों की सूची

    कैट 2024 में 70-80 परसेंटाइल स्वीकार करने वाले एमबीए कॉलेजों की सूची

    Nitin SaxenaUpdated on 26 Dec 2024, 10:33 AM IST

    भारत के टॉप 100 से अधिक एमबीए कॉलेज एमबीए प्रवेश के लिए कैट 2024 स्कोर को स्वीकार कर रहे हैं। कई एमबीए कॉलेज कैट के 70-80 परसेंटाइल को स्वीकार करते हैं, तथा कैट परीक्षा के अंकों की तुलना में अभ्यर्थियों के प्रोफाइल को अधिक महत्व देते हैं। कैट परीक्षा में 70-80 परसेंटाइल अंक स्वीकार करने वाले कुछ एमबीए कॉलेजों में एमिटी यूनिवर्सिटी, एलायंस यूनिवर्सिटी, आईबीएस बिजनेस स्कूल, आईआईएम शिलांग, XIME आदि शामिल हैं।

    कैट 2024 में 70-80 परसेंटाइल स्वीकार करने वाले एमबीए कॉलेजों की सूची
    कैट 2024 में 70-80 परसेंटाइल स्वीकार करने वाले एमबीए कॉलेजों की सूची

    आईआईएम से स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रम करने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों पर प्रवेश प्रक्रिया के लिए विचार किया जाएगा, लेकिन केवल वे अभ्यर्थी ही प्रवेश के लिए पात्र होंगे जो आईआईएम की कटऑफ को पार कर लेंगे। कुछ अच्छे एमबीए कॉलेजों पर नज़र डालें जो कैट परीक्षा में 70-80 परसेंटाइल के बीच कैट स्कोर प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश प्रदान करते हैं।

    कैट 2024: महत्वपूर्ण लिंक

    कैट आंसर की 2024

    कैट प्रश्न पत्र 2024

    कैट 2024 में 70-80 परसेंटाइल स्वीकार करने वाले एमबीए कॉलेज (MBA Colleges Accepting 70-80 Percentile in CAT 2024)

    चूंकि कैट परीक्षा परिणाम 19 दिसंबर को ऑनलाइन मोड में घोषित किया गया, इसलिए 90 परसेंटाइल से अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को टॉप बी-स्कूलों से कॉल आ रहे हैं। लेकिन अगर आपको कैट में 70-80 परसेंटाइल मिले है, तो क्या होगा? कैट में 70-80 परसेंटाइल के लिए किन बी-स्कूलों में आवेदन करना चाहिए? एमबीए में प्रवेश की इस दौड़ में वे अभ्यर्थी भी शामिल हो जाते हैं जो कम परसेंटाइल प्राप्त करते हैं। इस लेख में, कॅरियर्स360 आपको बताएगा कि कैट परीक्षा में 70-80 के बीच कैट परसेंटाइल के साथ किन बी-स्कूलों के लिए आवेदन करना है और बी-स्कूल का चयन करने के बाद क्या करना है।

    75 परसेंटाइल कैट स्कोर स्वीकार करने वाले कॉलेज (Colleges Accepting 75 Percentile CAT Score)

    75 के बराबर/ अधिक कैट परसेंटाइल वाले अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार करने वाले कुछ शीर्ष बी-स्कूलों की सूची नीचे दी गई है, तथा अभ्यर्थी संदर्भ के लिए इन्हें देख सकते हैं। हालाँकि, अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे बी-स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट की भी जांच करें।

    कैट कटऑफ स्वीकार करने वाले कॉलेजों को दो पहलुओं में विभाजित किया गया है, यानी 75 प्रतिशत के बराबर या उससे अधिक स्वीकार करने वाले बी-स्कूल और कैट 2024 में 70 प्रतिशत के बराबर या उससे कम स्वीकार करने वाले बी-स्कूल। यदि आवश्यक हुआ तो नीचे दी गई जानकारी को अपडेट किया जाएगा।

    कैट स्कोर 70-80 परसेंटाइल स्वीकार करने वाले कॉलेज (Colleges Accepting CAT Score 70-80 Percentile)

    जो छात्र CAT 75 परसेंटाइल, 80 परसेंटाइल या इससे कम परसेंटाइल वाले कॉलेजों की तलाश में हैं, उन्हें नीचे दी गई तालिका देखने की सलाह दी जाती है।

    70-80 परसेंटाइल स्वीकार करने वाले कॉलेज

    परसेंटाइल

    भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल

    78+ परसेंटाइल

    इंडस बिजनेस अकादमी (आईबीए), बैंगलोर

    75+ परसेंटाइल

    इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद

    75 परसेंटाइल

    अमृता स्कूल ऑफ बिजनेस, कोयंबटूर

    75 परसेंटाइल

    जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ और जयपुर

    75 परसेंटाइल

    बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी

    75 परसेंटाइल

    किर्लोस्कर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मैनेजमेंट स्टडीज, हरिहर और पुणे

    75 परसेंटाइल

    सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ टेक्सटाइल मैनेजमेंट, कोयंबटूर

    75 परसेंटाइल

    वेल टेक डॉ. आरआर एवं डॉ. एसआर विश्वविद्यालय, चेन्नई

    75 परसेंटाइल

    भारतीय स्वास्थ्य प्रबंधन अनुसंधान संस्थान, जयपुर

    75 परसेंटाइल

    क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर

    75 परसेंटाइल

    एफएमएस, मानव रचना विश्वविद्यालय, फ़रीदाबाद

    75 परसेंटाइल

    आईबीएस बिजनेस स्कूल, हैदराबाद

    75 परसेंटाइल

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल

    75 परसेंटाइल

    बिमटेक, ग्रेटर नोएडा

    75 परसेंटाइल

    SOIL गुड़गांव - SOIL प्रबंधन संस्थान

    70 परसेंटाइल (न्यूनतम)

    फ्लेम यूनिवर्सिटी पुणे

    70 परसेंटाइल

    कैट में 70-80 परसेंटाइल के साथ कौन से बी-स्कूल चुनें? (Which Bschools to Opt for with 70-80 percentile in CAT?)

    नीचे कुछ टॉप बी-स्कूलों की सूची दी गई है जो कैट परीक्षा 2024 में 70 परसेंटाइल के बराबर/उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश प्रदान करते हैं। यदि उम्मीदवारों ने कैट 2024 में 70 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं तथा वे यह खोज रहे हैं कि कैट परीक्षा में 70-80 परसेंटाइल के साथ किन बी-स्कूलों में आवेदन करें, तो वे संदर्भ के लिए नीचे दी गई तालिका कि जांच कर सकते हैं।

    कैट में 70 परसेंटाइल के लिए सर्वश्रेष्ठ एमबीए कॉलेज (Best MBA Colleges for 70 Percentile in CAT)

    तो कैट में 70 परसेंटाइल का क्या मतलब है? कैट में 70 परसेंटाइल का अर्थ है, परीक्षा में 35 अंक प्राप्त करना तथा इसे एक मध्यम स्कोर के रूप में देखा जाता है जो आपको प्रतिष्ठित बी-स्कूलों में प्रवेश के लिए योग्य बना सकता है। नीचे उन कॉलेजों की सूची दी गई है जो अपने पीजी प्रबंधन कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कैट परीक्षा में 70 परसेंटाइल स्कोर स्वीकार करते हैं।

    कैट 70 परसेंटाइल कॉलेज

    परसेंटाइल

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा

    70 परसेंटाइल

    शिव नादर विश्वविद्यालय, दादरी

    70 परसेंटाइल

    जेवियर इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल सर्विस, रांची

    70 परसेंटाइल

    वीआईटी बिजनेस स्कूल, वेल्लोर

    70 परसेंटाइल

    एपीजे स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, नई दिल्ली

    70 परसेंटाइल

    चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, चंडीगढ़

    70 परसेंटाइल

    स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, डॉ. डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी, नवी मुंबई

    70 परसेंटाइल

    प्रबंधन विकास एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे

    70 परसेंटाइल

    आचार्य बैंगलोर बिजनेस स्कूल, बैंगलोर

    70 परसेंटाइल

    फॉर्च्यून इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस, नई दिल्ली

    70 परसेंटाइल

    जीआईटीएएम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, विशाखापत्तनम

    70 परसेंटाइल

    पांडिचेरी विश्वविद्यालय, पांडिचेरी

    70 परसेंटाइल

    एमएस रामायह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर

    70 परसेंटाइल

    जिन अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए अंक प्राप्त होते हैं, उनके पास अभी भी अवसर हो सकता है; वे या तो अन्य प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं या कुछ प्रतिष्ठित बी-स्कूलों द्वारा प्रस्तुत ऑनलाइन कार्यक्रमों पर विचार कर सकते हैं।

    यहां जानें कि कैट मार्क्स बनाम परसेंटाइल की गणना कैसे करें

    ये भी पढ़ें:

    Birla Institute of Management Technology, Greater Noida

    AACSB Accredited | Highest CTC: 22 LPA

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    नोट: अभ्यर्थियों को किसी भी संस्थान के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले विभिन्न कारकों की जांच कर लेनी चाहिए, जैसे मान्यता, प्लेसमेंट, प्रोग्राम विवरण, शुल्क संरचना आदि।

    कैट परीक्षा में 70-80 परसेंटाइल के साथ किस बी-स्कूल में आवेदन करना है, यह तय करने के बाद क्या कदम उठाने चाहिए?

    एक बार जब अभ्यर्थी यह तय कर लें कि उन्हें आईआईएम के अलावा किस शीर्ष बी-स्कूल में आवेदन करना है, तो अगला कदम प्रवेश की तैयारी करना होगा। कुछ बी-स्कूल प्रवेश देने के लिए CAT स्कोर के अलावा अपनी प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करते हैं। जबकि कुछ प्रवेश परीक्षा के बिना ही एमबीए में प्रवेश देते हैं।

    1. चयन प्रक्रिया के लिए तैयारी करें

    2. अन्य प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हों

    Past 10 years CAT Question Papers with Solutions
    Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
    Download Ebook

    चयन प्रक्रिया के लिए तैयारी करें

    यदि आप सोचते हैं कि केवल प्रवेश परीक्षा पास करने से ही आपको अच्छा कॉलेज मिल जाएगा, तो एक बार फिर से सोच लें, क्योंकि प्रमुख संस्थानों ने अब प्रवेश देते समय वेटेज श्रेणी में कई अन्य विषय भी शामिल किए गए हैं। संबंधित बी-स्कूल की प्रवेश प्रक्रिया को पहले से जानने से आपको उचित तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

    इन दिनों, आईआईएम का अनुसरण करते हुए, प्रमुख बी-स्कूलों ने भी ग्रुप डिस्कशन (जीडी) राउंड के स्थान पर लेखन क्षमता परीक्षण (डब्ल्यूएटी) आयोजित करने का निर्णय लिया है, जबकि उनमें से कुछ में अभी भी ग्रुप डिस्कशन (जीडी) राउंड शामिल है। इसके बाद, अभ्यर्थियों को बी-स्कूलों की चयन प्रक्रिया के बारे में स्वयं को अपडेट रखना चाहिए।

    अन्य एमबीए प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हों

    यदि अभ्यर्थी अपने कैट रिजल्ट से असंतुष्ट हैं, तो उनके पास विभिन्न विकल्प हैं, वें किसी विशेष राज्य की विशिष्ट बी-स्कूलों प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं। एमएटी और एटीएमए जैसी परीक्षाएं वर्ष में चार से पांच बार आयोजित की जाती हैं, और विभिन्न शीर्ष कॉलेज उनके अंकों को स्वीकार करते हैं।

    कैट सबसे कठिन परीक्षा है; इसे ऐसे समझें: यदि आप कैट परीक्षा में 70 से 80 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सकते हैं, तो बेहतर तैयारी रणनीति के साथ, आप MAT/ATMA में लगभग 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने से पहले MAT और ATMA पात्रता मानदंड की जांच करें। अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाएँ, जैसे MAH CET, TANCET, AP ICET, TS ICET, आदि भी बेहतर बी-स्कूलों के लिए उम्मीदवार दे सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Mba Exams
    Ongoing Dates
    NMAT Slot Booking Date

    20 Aug'26 - 17 Dec'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Accounting and Finance
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Certificate Programme in Human Resource Management
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Certificate Program in Digital Marketing and Applied Analytics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Online PGDM
    Via Jaipuria Institute of Management, Noida
    Corporate Law
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to CAT ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, CAT aur B-school entrance exams ke baare mein aap exam dates, eligibility, registration, exam pattern, syllabus, colleges ya admission process ki information dekh sakte hain. Aapki requirement ke according relevant details yahan mil sakti hain: https://bschool.careers360.com/exams

    Hey there,

    For a B.Sc. with Chemistry, Botany and Zoology (CBZ), if the CAT application asks separately for:

    • Degree Name: B.Sc.
    • Graduation Stream: Science
    • Discipline: enter/select Science if that is an available option.

    If the Discipline dropdown has a more specific option such as “Biological Sciences,” “Life Sciences,” or “Zoology/Botany,”

    Hey there,

    Yes. With 2 years of work experience, you are eligible to target the regular 2-year MBA at IIM Calcutta as long as you have a bachelor's degree with at least 50% marks (45% for SC/ST/PwD). Work experience is not required for eligibility.

    Which exam do you need?

    For