Careers360 Logo
ask-icon
share
    12वीं के बाद एमबीए कैसे करें (How To Do MBA After 12th in Hindi) - इंटीग्रेटेड एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश
    • एमबीए
    • लेख
    • 12वीं के बाद एमबीए कैसे करें (How To Do MBA After 12th in Hindi) - इंटीग्रेटेड एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश

    12वीं के बाद एमबीए कैसे करें (How To Do MBA After 12th in Hindi) - इंटीग्रेटेड एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Alok MishraUpdated on 30 Aug 2025, 05:28 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    12वीं के बाद एमबीए कैसे करें: हम 12वीं के बाद एमबीए में प्रवेश कैसे लें? क्या 12वीं के बाद एमबीए में प्रवेश पाया जा सकता है? आम तौर पर 12वीं के बाद छात्र स्नातक की पढ़ाई करते हैं और फिर किसी भी स्नातकोत्तर प्रोग्राम या फिर एमबीए की ओर कदम बढ़ाते हैं। जबकि 12वीं कक्षा के बाद भी सीधे एमबीए कोर्स किया जा सकता है। भारत में सीधे 12वीं के बाद एमबीए (MBA after 12 in India in Hindi) कैसे किया जा सकता है इसकी जानकारी लेख में दी गई है।

    This Story also Contains

    1. भारत में 12वीं के बाद एमबीए (MBA After 12 in India in hindi)
    2. 12वीं कक्षा के बाद एमबीए पात्रता मानदंड (MBA after class 12th Eligibility Criteria in hindi)
    3. इंटीग्रेटेड एमबीए कोर्स (Integrated MBA Course in Hindi)
    4. बीबीए+एमबीए के बाद नौकरी का कार्य-क्षेत्र और कॅरियर की संभावनाएं (Job scope and career prospects after BBA+MBA in hindi)
    12वीं के बाद एमबीए कैसे करें (How To Do MBA After 12th in Hindi) - इंटीग्रेटेड एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश
    12वीं के बाद एमबीए कैसे करें (How To Do MBA After 12th in Hindi)

    एकीकृत एमबीए प्रोग्राम, जिसे आमतौर पर आईपीएम (Integrated Programme in Management in hindi) के रूप में जाना जाता है, एक पांच साल का प्रबंधन कार्यक्रम है जो स्नातक (बीबीए) और स्नातकोत्तर (एमबीए) दोनों को जोड़ने का काम करता है। कैट स्कोर और परसेंटाइल का संबंध पता होने पर अपने अवसर का आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है।

    भारत में 12वीं के बाद एमबीए: मुख्य विशेषताएं (MBA after 12th in India: Key Features in hindi)

    शीर्षक

    ब्योरा

    कोर्स का नाम

    बीबीए एमबीए या इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM), यदि IIMs का है

    कोर्स लेवल

    यूजी-पीजी एकीकृत पाठ्यक्रम

    कोर्स की अवधि

    5 वर्ष

    योग्यता



    ऐसे उम्मीदवार जो पहले ही न्यूनतम 60% (सामान्य श्रेणी) और 55% (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी) के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं या परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं।

    प्रवेश एवं प्रवेश परीक्षा



    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा (इपमैट) देनी होती है, इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

    भारत में 12वीं के बाद एमबीए (MBA After 12 in India in hindi)

    यह उन प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में से एक है जिसमें छात्र 12वीं कक्षा के बाद एमबीए के लिए दाखिला ले सकते हैं। एकीकृत बीबीए एमबीए एकीकृत पाठ्यक्रम करने के इच्छुक उम्मीदवारों को दोनों डिग्री के लिए केवल एक ही बार आवेदन करना होगा क्योंकि यह दोहरी डिग्री कार्यक्रम (डुअल डिग्री प्रोग्राम) है। 12वीं के बाद प्रबंधन पाठ्यक्रम कई निजी और सरकारी संस्थानों के द्वारा कराया जाता है इनमें आईआईएम, जेवियर यूनिवर्सिटी, नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, निरमा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जैसे नाम भी शामिल हैं।

    अनूठी शिक्षा प्रक्रिया, विभिन्न परियोजनाएं, इंटर्नशिप, अच्छी तरह से तैयार पाठ्यक्रम, आदि एकीकृत एमबीए कार्यक्रम (Integrated MBA program in hindi) को उन छात्रों के लिए एक शानदार विकल्प बनाते हैं जिन्होंने अभी-अभी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा, 12वीं के बाद आईआईएम के एकीकृत पाठ्यक्रम भी हैं। सामाजिक रूप से जिम्मेदार पेशेवर, नेतृत्वकर्ताओं और प्रबंधकों के एक समूह को तैयार करने के उद्देश्य से तैयार बीबीए + एमबीए पाठ्यक्रम प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता को निखारने के साथ-साथ एक समग्र और बहु-विषयक पाठ्यक्रम की पढ़ाई का मौका प्रदान करता है।

    इंटीग्रेटेड एमबीए क्या है? इंटीग्रेटेड एमबीए का अर्थ है स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों - बीबीए और एमबीए, को मिलाकर एक ढंग से से डिजाइन किया गया दोहरा डिग्री कार्यक्रम।

    उपयोगी लिंक

    Great Lakes - PGDM & PGPM Admissions 2027

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    XAT- Xavier Aptitude Test 2027

    75+ years of legacy | #1 Entrance Exam | Score accepted by 250+ BSchools

    12वीं कक्षा के बाद एमबीए पात्रता मानदंड (MBA after class 12th Eligibility Criteria in hindi)

    यदि 12वीं के बाद आईआईएम एकीकृत पाठ्यक्रम के लिए पात्रता मानदंड (eligibility criteria for IIM integrated courses after 12th in hindi) में से कुछ सामान्य मानदंडों को छोड़ दिया जाए तो संस्थान विशेष के पात्रता मानदंडों में अंतर होता है। ऐसी स्थिति में छात्रों को उस संबंधित संस्थान द्वारा निर्धारित विशिष्ट पात्रता मानदंडों के बारे में जानने के लिए उनके प्रॉस्पेक्टस की मदद लेनी चाहिए।

    • उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के 12वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए (योग्यता परीक्षाओं में वांछित न्यूनतम प्रतिशत में कॉलेजों के अनुसार अंतर हो सकता है)

    • जो छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं वे भी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं। छात्रों को संस्थान द्वारा निर्धारित तिथि तक मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी।

    • किसी भी विषय समूह के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

    Past 10 years CAT Question Papers with Solutions
    Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
    Download Ebook

    भारत में शीर्ष एकीकृत एमबीए कॉलेज: शुल्क संरचना और प्रवेश प्रक्रिया (Top Integrated MBA Colleges in India: Fee Structure and Admission Process in Hindi)

    एकीकृत बीबीए एमबीए पाठ्यक्रमों की शुल्क संरचना हर कॉलेज में अलग-अलग होती है। बीबीए एमबीए प्रोग्राम की फीस में संबंधित संस्थानों द्वारा छात्रों को दी जाने वाली सभी सुविधाएं शामिल होती हैं। जो छात्र 12वीं के बाद व्यवसाय प्रबंधन पाठ्यक्रम या 12वीं के बाद मार्केटिंग प्रबंधन पाठ्यक्रम आदि करने की इच्छा रखते हैं, वे भारत के सर्वश्रेष्ठ एकीकृत एमबीए संस्थानों (Best integrated MBA colleges in India) और उनकी एकीकृत एमबीए औसत शुल्क फीस (integrated MBA average fee structure in hindi) के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई तालिका की मदद ले सकते हैं।

    5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एमबीए टॉप कॉलेज (5 Year Integrated MBA Top Colleges in Hindi)5 वर्षीय एमबीए की शुल्क संरचना (5 year Integrated MBA Fee Structure in Hindi) रुपये में

    इंटीग्रेटेड एमबीए प्रवेश परीक्षा/प्रवेश प्रक्रिया


    आईआईएफटी

    • पहले 3 वर्षों के लिए 4 लाख रुपये प्रति वर्ष

    • एमबीए (आईबी) कार्यक्रम शुल्क के अनुसार होगा।

    • इपमैट (IPMAT)

    आईआईएम इंदौर


    • पांच साल के लिए कुल फीस: 20 लाख

    • इपमैट

    • व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI)

    आईआईएम रोहतक

    • पांच वर्षों के लिए कुल शुल्क: 30,51,000/-

    • आईपीएम एप्टीट्यूड टेस्ट

    • व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI)

    आईआईएम रांची

    • पांच साल के लिए कुल फीस: करीब 15.93 लाख


    • आईपीएम एप्टीट्यूड टेस्ट

    • व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI)

    आईआईएम जम्मू


    • पांच साल के लिए कुल फीस: लगभग 16.5 लाख

    • जिपमैट प्रवेश परीक्षा

    • व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई)

    आईआईएम बोध गया


    • पांच साल के लिए कुल फीस: लगभग 13.5 लाख

    • जिपमैट प्रवेश परीक्षा

    • व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई)

    जेवियर यूनिवर्सिटी

    • 8.58 लाख

    • कक्षा 12 उत्तीर्ण

    नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज

    उपलब्ध नहीं

    निरमा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंटt

    • 6.75 लाख

    एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ सांइंस ऐंड टेक्नोलॉजी

    • 1 लाख प्रति वर्ष

    • कक्षा 12 उत्तीर्ण

    मुंबई यूनिवर्सिटी

    उपलब्ध नहीं

    • कक्षा 12 उत्तीर्ण

    • एमयूसीएमईटी

    लखनऊ यूनिवर्सिटी

    • 30,000 प्रति सेमेस्टर

    • कक्षा 12 और प्रवेश परीक्षा

    देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर

    उपलब्ध नहीं

    कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी


    • लगभग फीस: 57,000/- प्रति वर्ष

    आवेदकों का चयन अंकों के वेटेज के आधार पर किया जाता है:

    • योग्यता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी)

    • प्रवेश परीक्षा

    • साक्षात्कार।

    जिंदल ग्लोबल बिजनेस स्कूल


    • प्रोग्राम शुल्क: 3,50,000/- (प्रति वर्ष)

    • आवासीय शुल्क: 2,60,000/- (प्रति वर्ष)


    आवेदकों का चयन इनके आधार पर किया जाता है:

    • व्यक्तिगत लेख

    • दसवीं और बारहवीं कक्षा के अंक

    • संकाय साक्षात्कार

    • प्रवेश परीक्षा

    • स्कोर (जेसैट/सैट/एसीटी/यूजीएटी)

    करियर संबंधी महत्वपूर्ण लेख :

    NMAT by GMAC 2026

    Test centres are available in 70+ cities across India | 75,000+ aspirants apply for the NMAT exam | Accepted by 58+ institutions like NMIMS, KJSIM, ISB, SPJIMR and Great Lakes.

    IBSAT 2026-ICFAI Business School MBA/PGPM 2027

    AACSB Accredited | 40 LPA-Highest CTC | Scholarships worth 10 CR

    5 वर्षीय एमबीए: ध्यान देने योग्य बातें

    • पाठ्यक्रम शुल्क में आवास शुल्क शामिल है।

    • संस्थान पाठ्यक्रम के पहले तीन वर्षों के लिए साझा आवास प्रदान करता है

    • आईआईएम-इंदौर कार्यक्रम के चौथे और पांचवें वर्ष में एकल कमरे का आवास प्रदान करता है।

    • पाठ्यक्रम के अंतिम दो वर्षों की फीस पीजीपी के समान ही है।

    पांच वर्षीय एकीकृत बीबीए+एमबीए क्यों चुनें? (Why choose a five-year integrated BBA+MBA in Hindi)

    • 12वीं के बाद एमबीए के लिए छात्रों को सर्वश्रेष्ठ नेतृत्वकर्ता और प्रबंधक बनने के लिए सीधे आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस किया जाता है।

    • छात्रों को विभिन्न इंटर्नशिप और इन-फील्ड प्रोजेक्ट मिलते हैं जो उनके भावी कॅरियर को समृद्ध बनाते हैं।

    • यह पाठ्यक्रम उन अवधारणाओं और विचारों की पुनरावृत्ति से बचाता है जो आमतौर पर एमबीए कार्यक्रमों में होते हैं और एक समृद्ध और सुरचित पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

    • इंटीग्रेटेड एमबीए पूरा होने के साथ, उम्मीदवारों के पास उच्च वेतन वाली नौकरी पाने का बेहतर मौका होगा।

    • इसके अलावा, बीबीए+एमबीए, छात्रों को उद्यमशीलता कौशल से लैस करता है जो उन्हें अपना कारोबार खड़ा करने में मदद करता है।

    उपयोगी लिंक

    इंटीग्रेटेड एमबीए कोर्स (Integrated MBA Course in Hindi)

    5 साल का इंटीग्रेटेड एमबीए प्रोग्राम नवाचारी ढंग से डिजाइन किया गया डिग्री प्रोग्राम है जो प्रबंधकीय और नेतृत्वकर्ता बनने की आकांक्षा वाले युवाओं के लिए है। कार्यक्रम एक विशिष्ट क्षेत्र में गहन विशेषज्ञता के साथ संयुक्त व्यापक प्रबंधन शिक्षा प्रदान करता है। पांच वर्षीय बीबीए एमबीए पाठ्यक्रम के तहत उपलब्ध प्रमुख विशेषज्ञताएं नीचे सूचीबद्ध हैं।

    एकीकृत एमबीए विशेषज्ञता

    एमबीए स्पेशलाइजेशन चेक करें

    ऑनलाइन एमबीए से जुड़े उपयोगी लिंक (Resource Links for Online MBA in Hindi)

    बीबीए+एमबीए के बाद नौकरी का कार्य-क्षेत्र और कॅरियर की संभावनाएं (Job scope and career prospects after BBA+MBA in hindi)

    बीबीए एमबीए प्रोग्राम पूरा करने वाले छात्रों के पास ढेर सारे अवसर होते हैं जो उच्च वेतन के साथ कॉर्पोरेट क्षेत्रों में प्रबंधकीय भूमिकाएं निभाने के अवसर प्रदान करते हैं। आकर्षक कॅरियर के अवसर निजी और सरकारी दोनों ही क्षेत्रों में भरपूर हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के व्यावसायिक क्षेत्रों में एकीकृत एमबीए स्नातकों के लिए कई अवसर होते हैं। बीबीए + एमबीए पाठ्यक्रम के छात्रों को जिन रोजगार क्षेत्रों में काम करने का मौका मिल सकता है उनमें से कुछ नीचे देखें:

    ये भी पढ़ें:

    इंटीग्रेटेड एमबीए के बाद मिलने वाली भूमिकाएँ

    पद

    कामकाजी भूमिका

    सेल्स मैनेजर

    सेल्स मैनेजर (बिक्री प्रबंधक) वह पेशेवर है जो किसी संगठन में सेल्स टीम के सदस्यों के नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए जिम्मेदार होता है। ये पेशेवर सेल्स लक्ष्य निर्धारण, बिक्री योजना बनाने और डेटा विश्लेषण करते हैं। सेल्स मैनेजर बेहतर प्रदर्शन के लिए सेल्स टीम के सदस्यों को प्रशिक्षित भी करते हैं।

    ब्रांड मैनेजर

    ब्रांड मैनेजर संगठन के लिए ब्रांड रणनीति विकसित करने, ब्रांड के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण तैयार करने, संगठन के लक्ष्य के साथ ब्रांड योजनाओं को लागू करने के लिए उत्तरदायी होते हैं।

    मार्केटिंग मैनेजर

    मार्केटिंग मैनेजर एक वरिष्ठ स्तर की भूमिका है जो मार्केटिंग टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी के साथ आती है। इन पेशेवरों को कंपनी द्वारा पेश किए गए उत्पादों और सेवाओं को खरीदने के लिए ग्राहकों को लुभाने और ब्रांड जागरूकता बढ़ाने के लिए मार्केटिंग अभियानों की योजना बनाने का काम करना होता है।

    इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट

    इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट बड़े जोखिमों से बचने और लाभ बढ़ाने के लिए स्टॉक खरीदने या बेचने के लिए आवश्यक निर्णय लेने के लिए शेयर बाजार से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। ये पेशेवर शोध रिपोर्ट, अनुमान तैयार करते हैं और शेयर बाजार के रुझानों के आधार पर निवेश निर्णय लेने के लिए अनुशंसाएं करते हैं।

    प्रोजेक्ट मैनेजर

    प्रोजेक्ट मैनेजर उनको सौंपी गए विशिष्ट प्रोजेक्ट की देखरेख के लिए जिम्मेदार होते हैं। वे परियोजनाओं की योजना बनाने, निगरानी रखने, उसे नियंत्रित करने और पूरा होने तक उसके नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाते हैं। परियोजना प्रबंधक को तय समय और आवंटित बजट में प्रोजेक्ट को पूरा करने का उत्तरदायित्व होता है।

    करियर संबंधी महत्वपूर्ण लेख :

    शीर्ष मैनेजमेंट संस्थान (Top Management Colleges)

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Accounting and Finance
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Online MBA
    Via Guru Jambheshwar University of Science and Technology, Hisar
    Corporate Law
    Via National Law University, New Delhi
    Digital Marketing and Social Media Advertising
    Via School of Open Learning, University of Delhi, Delhi
    Executive Certificate Program in Business Finance
    Via Indian Institute of Management Raipur
    Explore Top Universities Across Globe
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    Northumbria University, Newcastle City Campus
    Sutherland Building, Northumberland Road, Newcastle-upon-Tyne, NE1 8ST
    Oxford Brookes University, Oxford
    Headington Campus Oxford OX3 0BP UK
    Cardiff Metropolitan University, Cardiff
    Llandaff Campus, Western Avenue, Cardiff, CF5 2YB
    University of Reading, Reading
    Whiteknights PO Box 217 Reading Berkshire RG6 6AH
    Bournemouth University, Bournemouth
    Fern Barrow, Poole, Dorset, BH12 5BB, United Kingdom

    Questions related to CAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to CAT ?

    Hey there,

    For NIT Hamirpur MBA, the General-category CAT cutoff is not a fixed official percentile. NIT Hamirpur's 2026–27 admission process gives CAT a 10/10 weightage in the test component, followed by an interview; it accepts CAT, CMAT and MAT.

    As a practical target, 80+ percentile is worth considering, while

    Hello Student,

    Your question is incomplete because the name of the app or platform is not mentioned.

    Please tell me which CAT online batch or app you are referring to. Then I can tell you whether the classes are conducted through the app, website, or both.

    Best Wishes for your

    If by B-category you mean management/private quota MBBS seats, the cutoff is very different from government-quota MBBS.

    In Tamil Nadu, management-quota MBBS seats are available in self-financing/private medical colleges through the state counselling process. The closing rank varies significantly between colleges and counselling rounds. The 2025 counselling data shows that

    Hello Student,

    With a CAT 2025 percentile of 98.25, you have a good chance of receiving calls from several IIMs, particularly newer IIMs. However, IIM Ahmedabad , Bangalore , Calcutta , and Lucknow generally require higher percentiles for General-category candidates. Calls also depend on sectional percentiles, academics, work experience, and

    Hello Aspirant,

    Yes, you can access CAT preparation resources, including mock tests, practice questions, previous-year papers, and study material. Explore the CAT preparation resources and test series using the link below:

    https://www.careers360.com/mba/download/ebooks-and-sample-papers?exam=45

    Hope this Helps!