Careers360 Logo
ask-icon
share
    कैट 2025 (CAT 2025 in hindi): परिणाम (जारी), कट ऑफ, स्कोरकार्ड
    • एमबीए
    • लेख
    • कैट 2025 (CAT 2025 in hindi): परिणाम (जारी), कट ऑफ, स्कोरकार्ड

    कैट 2025 (CAT 2025 in hindi): परिणाम (जारी), कट ऑफ, स्कोरकार्ड

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 24 Dec 2025, 03:57 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    कैट 2025 (CAT 2025 in hindi): आईआईएम कोझिकोड द्वारा कैट 2025 रिजल्ट 24 दिसंबर को जारी कर दिया गया है। कैट परिणाम 2025 iimcat.ac.in पर ऑनलाइन मोड में घोषित किया गया है। कैट परीक्षा में कुल 12 कैंडिडेट्स ने पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए, जबकि 26 कैंडिडेट्स ने 99.99 परसेंटाइल और 26 अन्य ने 99.98 परसेंटाइल स्कोर किया। इससे पहले आईआईएम कोझिकोड द्वारा 17 दिसंबर को कैट फ़ाइनल आंसर की जारी कर दी गई। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कैट आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। कैट 2025 ऑब्जेक्शन विंडो के दौरान उठाए गए 187 आपत्तियों में से, आईआईएम कोझिकोड ने सिर्फ़ एक आपत्ति को स्वीकार किया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से कैट 2025 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
    कैट 2025 रिजल्ट की जांच करें

    कैट 2025 (CAT 2025 in hindi): परिणाम (जारी), कट ऑफ, स्कोरकार्ड
    कैट 2025

    इससे पहले, आईआईएम कोझिकोड द्वारा 4 दिसंबर 2025 को कैट 2025 आंसर की जारी की गई। आईआईएम कोझिकोड ने 8 दिसंबर, 2025 (दोपहर 12:00 बजे) से कैट ऑब्जेक्शन विंडो खोली गई थी। कैट ऑब्जेक्शन विंडो 10 दिसंबर को समाप्त कर दी थी।

    कैट आंसर की 2025 (CAT Answer Key 2025 in Hindi) के संबंध में जारी सूचना देखें

    1765890278237

    कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का आयोजन 30 नवंबर, 2025 को किया गया था। उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के तहत 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक प्रोविज़नल कैट आंसर की को चुनौती दे सकते थे। प्राधिकरण द्वारा कैट आंसर की पर आपत्तियों पर विचार करने के बाद कैट रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा।
    कैट आंसर की डाउनलोड करें

    कैट स्लॉट 1 की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक, स्लॉट 2 की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और स्लॉट 3 की परीक्षा शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की गई। भारतीय प्रबंधन संस्थान द्वारा कैट 2025 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर 12 नवंबर को जारी किया गया। उम्मीदवार आईआईएम कैट 2025 एडमिट कार्ड को वैध कैट लॉगइन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते थे। 2.95 लाख पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड तैयार कर लिए गए और इन्हें 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच कैट एप्लीकेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके केवल कैट वेबसाइट iimcat.ac.in से कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड (CAT admit card download in Hindi) किया जा सकता था।
    कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें

    कैट एडमिट कार्ड प्रेस रिलीज देखें-

    1762238092980

    प्राधिकरण द्वारा कैट आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए कैट करेक्शन विंडो बंद कर दी गई। उम्मीदवार 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक अपने कैट आवेदन में सुधार कर सकते थे। आईआईएम कोझिकोड द्वारा 30 नवंबर, 2025 को कैट 2025 (CAT 2025 in hindi) का आयोजन किया गया। कंप्यूटर आधारित कैट 2025 के लिए 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण करने की उम्मीद है। 2.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के इसमें भाग लेने की संभावना है।
    कैट 2025 लिंक

    CAT 2025 एग्जाम रिव्यू स्टूडेंट्स द्वारा: लाइव अपडेट्स

    CAT 2025 परीक्षा: स्लॉट 1

    91495c49-1696-4e74-8f25-4d6139833b75कैट परीक्षा केंद्र के बाहर छात्र

    सुबह 8:15 बजे हमारी टीम कैट 2025 परीक्षा केंद्र पहुंची, जहाँ एक कैट आवेदक, सुवम मैती ने बताया कि उन्होंने कैट 2025 परीक्षा की तैयारी कैसे की और वे इसके लिए कितने उत्सुक हैं।

    सुबह 8:30 बजे कैट स्लॉट 1 परीक्षा के लिए प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। आईआईएम कोझिकोड अपनी स्लॉट 1 परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित करेगा। सभी छात्र पहली पाली समाप्त होने के तुरंत बाद QA, VARC और क्वांट के सेक्शन-वार कठिनाई स्तर की जाँच कर सकेंगे।

    सुबह 10:30:00 बजे: कैट 2025 स्लॉट 1 परीक्षा समाप्त हो गई है। उम्मीदवारों के अनुसार,कैट स्लॉट 1 परीक्षा का पेपर आसान से मध्यम श्रेणी का था।

    कैट 2025 परीक्षा : स्लॉट 2

    सुबह 10:45 बजे : कैट 2025 स्लॉट 2 परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी। इस स्लॉट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

    दोपहर 2:45 बजे : कैट 2025 का दूसरा स्लॉट अब समाप्त हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार, दूसरा सत्र पिछले वर्ष की तुलना में आसान था। स्लॉट 2 के प्रश्नपत्र का विश्लेषण जल्द ही जारी किया जाएगा।

    कैट 2025 परीक्षा : स्लॉट 3

    ट्रैकिंग करते रहें क्योंकि विवरण जल्द ही सामने आ जाएगा।

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा कैट 2025 आवेदन की तिथि 13 सितंबर से विस्तारित करते हुए 20 सितंबर कर दिया गया था। कैट आवेदन आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर 1 अगस्त, 2025 से शुरू हुआ था। कम से कम 50% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त स्नातक की डिग्री रखने वाले एमबीए उम्मीदवार कैट 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

    कैट अधिसूचना (CAT notification in hindi) के अनुसार, 1 अगस्त, 2025 को आईआईएमकैट (IIMCAT) रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर शुरू किया गया। कैट पंजीकरण 2025 की तारीखों की घोषणा 27 जुलाई, 2025 को प्रमुख समाचार पत्रों में कैट अधिसूचना के माध्यम से की गई। प्राधिकरण ने कैट 2025 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट आवेदन से पहले जारी कर दी थी।

    पूरे भारत में लगभग 21 आईआईएम, आईआईटी और 1200+ बी-स्कूल प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैट 2025 स्कोर (CAT 2025 Score in hindi) स्वीकार करेंगे। कैट 2025 के बारे में सभी विवरण जैसे कैट परीक्षा तिथि, कैट पंजीकरण तिथि, प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख और कैट 2025 परिणाम (CAT 2025 result in hindi) घोषणा तिथि इस लेख में दी जाएगी। उम्मीदवार इस लेख की मदद से कैट पात्रता मानदंड और विस्तृत कैट 2025 परीक्षा की जानकारी का उपयोग करके कैट 2025 तैयारी (CAT 2025 preparation in hindi) को बेहतर कर सकते हैं।

    कैट 2025 परीक्षा की मुख्य विशेषताएं (CAT 2025 Exam Highlights in hindi)

    भारत में आईआईएम प्रवेश और अन्य टॉप बी-स्कूल में प्रवेश कैट 2025 पर आधारित होंगे। सबसे चर्चित एमबीए प्रवेश परीक्षाओं में से एक, कैट 2025 आईआईएम कोझिकोड द्वारा आयोजित किए जाने की उम्मीद है। कैट परीक्षा का अवलोकन नीचे दिया गया है:

    प्रमुख बिंदु

    कैट 2025 एग्जाम डिटेल्स

    कैट फुल फॉर्म

    कॉमन एडमिशन टेस्ट

    कैट 2025 संचालन निकाय

    आईआईएम कोझिकोड (Indian Institute of Management Kozhikode) (संभावित)

    कैट आधिकारिक वेबसाइट

    https://iimcat.ac.in

    कैट 2025 परीक्षा माध्यम

    Computer based exam

    प्रश्नों की संख्या

    66 (संभावित)

    कैट 2025 परीक्षा तिथि (CAT 2025 Exam Date in hindi)

    आधिकारिक कैट 2025 परीक्षा (CAT 2025 exam in hindi) की तारीखों की घोषणा कैट अधिसूचना 2025 (CAT notification 2025 in hindi) के साथ कर दी गई है। कैट 2025 की तारीखें नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित हैं। कैट 2025 शेड्यूल (CAT 2025 schedule in hindi) के अनुसार उम्मीदवार कैट तैयारी 2025 (CAT preparation 2025 in hindi) के लिए एक अध्ययन योजना तैयार कर सकते हैं।

    कैट इवेंट्स

    तिथियां

    कैट नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि

    27 जुलाई, 2025

    कैट 2025 रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

    1 अगस्त, 2025 (शुरू)

    कैट 2025 रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि

    13 सितंबर, 2025

    20 सितंबर 2025

    कैट 2025 आवेदन सुधार की तिथि

    4 से 7 अक्टूबर 2025

    कैट 2025 एडमिट कार्ड जारी

    12 नवंबर 2025

    कैट 2025 एग्जाम

    30 नवंबर, 2025

    कैट 2025 आंसर की जारी

    4 दिसंबर, 2025

    कैट 2025 आंसर की फाइनल
    17 दिसंबर 2025

    कैट 2025 रिजल्ट की घोषणा

    24 दिसंबर 2025 (घोषित)

    कैट 2025 के पात्र कौन? (Who is eligible for CAT 2025 in hindi)

    आईआईएम या प्रमुख बिजनेस स्कूलों में एमबीए करने के लिए कैट 2025 में अच्छे स्कोर की आवश्यकता होती है। हालाँकि, तैयारी शुरू करने से पहले यह जानना अधिक महत्वपूर्ण है कि कैट पात्रता मानदंड (CAT eligibility criteria in hindi) क्या है। कैट परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। कैट 2025 में उपस्थित होने की पात्रता को निम्नानुसार संक्षेपित किया जा सकता है

    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों (एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के मामले में 45%) के साथ स्नातक की डिग्री।

    या

    • व्यावसायिक डिग्री (सीए/सीएस/आईसीडब्ल्यूए/इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया (एफआईएआई) के फेलो)

    Birla Institute of Management Technology, Greater Noida

    AACSB Accredited | Highest CTC: 22 LPA

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    नोट : अंतिम वर्ष के छात्रों या परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को प्रवेश तभी मिलेगा जब वे प्रवेश के दौरान पात्रता का प्रमाण प्रस्तुत करेंगे।

    कैट परीक्षा पैटर्न (CAT Exam Pattern in hindi)

    कैट परीक्षा अनुभाग


    मौखिक योग्यता और पढ़ने की समझ (वीएआरसी),

    डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर),

    मात्रात्मक योग्यता (क्यूए)

    कैट परीक्षा की समय अवधि अनुभाग-वार

    40 मिनट प्रति अनुभाग (कुल 120 मिनट)

    प्रश्नों की कुल संख्या

    66 (संभावित)

    कुल अंक

    198

    प्रश्न पत्र की भाषा

    अंग्रेजी

    प्रश्नों के प्रकार

    एमसीक्यू और गैर-एमसीक्यू

    अंकन योजना

    प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन

    गैर-एमसीक्यू के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं

    • कैट परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि उन्हें कंप्यूटर उपयोग करने का बुनियादी ज्ञान हो।

    • तीनों खंडों में एमसीक्यू और गैर-एमसीक्यू दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे।

    • एमसीक्यू के मामले में गलत उत्तरों के लिए ⅓ अंक का जुर्माना होगा। गैर-एमसीक्यू में पिछले वर्ष के पैटर्न को देखते हुए नकारात्मक अंकन योजना नहीं रहने की संभावना है।

    • प्रत्येक अनुभाग के लिए उम्मीदवारों को 40 मिनट आवंटित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को तय समय के अंदर उस खंड के सभी प्रश्न हल करने होंगे।

    Past 10 years CAT Question Papers with Solutions
    Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
    Download Ebook

    कैट सिलेबस 2025 (CAT 2025 Syllabus in hindi)

    कैट 2025 पाठ्यक्रम आधिकारिक तौर पर अधिकारियों द्वारा निर्दिष्ट नहीं किया गया है। यह उन विषयों पर आधारित है जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं। कैट 2025 के उम्मीदवारों के लिए कैट पाठ्यक्रम को जानना एक प्रभावी तैयारी रणनीति की योजना बनाने की दिशा में पहला कदम है। नीचे दिए गए विभिन्न विषयों से पूछे गए कैट के कुल प्रश्न देखें:

    कैट सिलेबस 2025 (CAT Syllabus 2025 in Hindi)

    कैट 2025 सिलेबस

    कैट 2025 महत्वपूर्ण विषय

    वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (वीएआरसी)

    पढ़ने की समझ, पैराजंबल्स, अनुच्छेद सारांश, वर्बल रीजनिंग आदि

    डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआर)

    चार्ट, ग्राफ, अरेंजमेंट, रक्त संबंध, पहेलियाँ आदि

    मात्रात्मक योग्यता (क्यूए)

    बीजगणित, अंकगणित, संख्या प्रणाली, ज्यामिति, क्रमपरिवर्तन और संयोजन, क्षेत्रमिति आदि

    प्रभावी ढंग से योजना बनाने और शीर्ष अंक प्राप्त करने के लिए विस्तृत कैट पाठ्यक्रम को जानना कैट परीक्षा की तैयारी की ओर लिया गया पहला कदम है। कैट के लिए सर्वोत्तम पुस्तकों का चयन करना जो पूरे पाठ्यक्रम को कवर करता है, पर्याप्त मॉक टेस्ट देना, अध्याय-वार अभ्यास परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

    कैट 2025 की तैयारी कैसे करें? (How to prepare for CAT 2025 in hindi?)

    कैट, कॉमन एडमिशन टेस्ट, सबसे चुनौतीपूर्ण एमबीए प्रवेश परीक्षाओं में से एक के रूप में प्रसिद्ध है। कैट 2025 (CAT 2025 in hindi) परीक्षा के लिए प्रभावी ढंग से तैयारी करने के लिए, उम्मीदवार इन टिप्स का पालन कर सकते हैं:

    1. पाठ्यक्रम को खंडों में व्यवस्थित करके और उनमें से प्रत्येक के लिए समय आवंटित करके कैट 2025 के लिए एक दैनिक अध्ययन कार्यक्रम बनाएं।

    2. विश्वसनीय अध्ययन संसाधनों का उपयोग करते हुए स्व-अध्ययन का विकल्प चुनें या कोचिंग कक्षाओं में दाखिला लें।

    3. महत्वपूर्ण विषयों पर नोट्स संकलित करें और त्वरित तकनीकों और सूत्रों वाले फ्लैशकार्ड तैयार करें।

    4. कैट के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट का लगातार अभ्यास करें और अपने प्रदर्शन की समीक्षा करें।

    5. प्रत्येक प्रश्न पर खर्च किए गए समय की निगरानी के लिए प्रश्नों को हल करते समय एक टाइमर सेट करें।

    6. रोजाना अखबार पढ़कर सामान्य ज्ञान बढ़ाएं।

    IBSAT

    Gateway to IBS Hyderabad & 8 other IBS campuses | Scholarships worth 10 CR

    Lal Bahadur Shastri Institute of Management, Delhi

    Highest CTC: 24 LPA | Average CTC: 12.32 LPA | 85 Placement Partners

    कैट 2025 के लिए पंजीकरण कैसे करें? (How to register for CAT 2025? in hindi)

    कैट पंजीकरण के चरण इस प्रकार हैं:

    • आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं और "न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन" पर क्लिक करें।

    • व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें, ओटीपी जनरेट करें और अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सत्यापित करें।

    • बनाए गए कैट आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और व्यक्तिगत, संचार और आपातकालीन संपर्क विवरण भरें।

    • निर्दिष्ट अनुसार दस्तावेज़ अपलोड करें, शैक्षणिक विवरण (एसएससी/कक्षा 10 से स्नातक/स्नातकोत्तर तक) प्रदान करें और प्रासंगिक कार्य अनुभव (यदि लागू हो) दर्ज करें।

    • पसंदीदा परीक्षा शहर चुनें (छह विकल्प तक)।

    • कैट 2025 की फीस का भुगतान करें - सामान्य वर्ग के लिए 2300 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1150 रुपये।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए कैट 2025 आवेदन का प्रिंटआउट लें।

    कैट एडमिट कार्ड 2025 (CAT 2025 Admit Card in hindi)

    कैट 2025 एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे परीक्षा के दिन ले जाना होगा। उम्मीदवारों को नीचे उल्लिखित कैट प्रवेश पत्र के बारे में निम्नलिखित बातों के बारे में पता होना चाहिए:

    • केवल पंजीकृत उम्मीदवार ही कैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    • उम्मीदवारों को आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर अपनी आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए.

    • कैट 2025 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे विवरण होंगे।

    • कैट एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है जिसे परीक्षा के दिन ले जाना होगा।

    • उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी जानकारी सही है। किसी भी विसंगति के मामले में, उन्हें तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

    कैट 2025 विश्लेषण (CAT 2025 Analysis in hindi)

    पिछले कैट विश्लेषण के अनुसार, यह अनुमान है कि कैट 2025 प्रवेश परीक्षा (CAT 2025 entrance exam) मध्यम से कठिन (moderate to difficult) तक होगी। पिछले वर्ष, कैट परीक्षा के सभी तीन स्लॉट उच्च कठिनाई स्तर के देखे गए थे। निर्णायक कैट 2025 विश्लेषण (CAT 2025 exam analysis) परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों और विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की गई प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा। कैट 2025 परीक्षा विश्लेषण की प्रारंभिक जानकारी कैट 2025 परीक्षा केंद्र (CAT 2025 exam centers) से Careers360 YouTube चैनल पर लाइव कवरेज के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

    कैट 2025 उत्तर कुंजी और रिस्पांस शीट (CAT 2025 Answer Key and Response Sheet)

    दर्ज की गई प्रतिक्रियाओं और कैट आंसर की वाली कैट प्रतिक्रिया शीट आमतौर पर अधिकारियों द्वारा परीक्षा के लगभग 8-10 दिन बाद उपलब्ध कराई जाती है। प्रतिभागी कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से उत्तरों के साथ-साथ अपने रिकॉर्ड किए गए उत्तरों तक पहुंच और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, Careers360 कैट 2025 प्रतिक्रिया पत्रक की आधिकारिक रिलीज से पहले एक मेमोरी-आधारित CAT 2025 आंसर की पेश करेगा।

    कैट 2025 स्कोर बनाम परसेंटाइल (CAT 2025 Score Vs Percentile in hindi) -अपेक्षित

    कैट 2025 स्कोर का अनुमान लगाने के बाद उम्मीदवार कैट स्कोर बनाम पर्सेंटाइल (CAT 2025 Score Vs Percentile) की मदद से अपने संभावित पर्सेंटाइल की गणना कर सकते हैं। उम्मीदवार अपेक्षित कैट अंक बनाम प्रतिशत (Expected CAT Score Vs Percentile) तालिका की सहायता से जान सकते हैं कि कैट 2025 परीक्षा (CAT 2025 exam) में अपने अंकों के आधार पर कितना पर्सेंटाइल प्राप्त कर सकते हैं:

    पर्सेंटाइल

    स्कोर VARC

    स्कोर DILR

    स्कोर QA

    ओवरऑल स्कोर

    99.5

    42

    30

    30

    86

    99

    36

    25

    25

    74

    95

    30

    20

    22

    52

    90

    24

    14

    13

    42

    80

    20

    11

    9

    35

    70

    18

    9

    7

    30

    कैट 2025 रिजल्ट (CAT 2025 Results in hindi)

    दिसंबर, 2025 के तीसरे सप्ताह में कैट 2025 परिणाम की घोषणा होने की उम्मीद है। परिणामों की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक कैट वेबसाइट पर जाना चाहिए और कैट परिणामों के लिए निर्दिष्ट लिंक पर क्लिक करना चाहिए। अपने कैट लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना आवश्यक होगा। कैट स्कोरकार्ड (CAT scorecard) की वैधता 2026 तक एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है।

    कैट 2025 कटऑफ (CAT 2025 Cutoff in hindi)

    कैट 2025 के परिणाम जारी होने के बाद आईआईएम, एमडीआई, एफएमएस आदि जैसे टॉप बी-स्कूल अपने एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी कैट 2025 कट ऑफ जारी करना शुरू कर देंगे। इस कैट कटऑफ के आधार पर वे अपनी चयन प्रक्रिया, व्यक्तिगत साक्षात्कार दौर के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेंगे। आईआईएम और गैर-आईआईएम के लिए अपेक्षित कैट 2025 कटऑफ (CAT 2025 cutoff) देखें:

    अपेक्षित आईआईएम कैट 2025 कटऑफ (expected IIM CAT 2025 cutoff)

    अपेक्षित कैट कॉलेज 2025 कटऑफ (Expected CAT Colleges 2025 Cutoff) : गैर-आईआईएम

    कैट कॉलेज

    कैट 2025 कटऑफ (संभावित)

    एफएमएस कटऑफ

    98.20 परसेंटाइल

    बिट्सम कैट कटऑफ

    94 परसेंटाइल

    डीएमएस, आईआईटी दिल्ली

    98+ परसेंटाइल

    लोयोला इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (LIBA) चेन्नई

    90+ परसेंटाइल

    एसजेएमएसओएम, आईआईटी बॉम्बे

    99+ परसेंटाइल

    इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (आईएमटी) गाजियाबाद

    90+ परसेंटाइल

    एमडीआई गुड़गांव कैट कटऑफ

    95+ परसेंटाइल

    राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान (NITIE) मुंबई

    95+ परसेंटाइल

    SPJIMR कैट कटऑफ

    85+ परसेंटाइल

    XIMB कैट कटऑफ

    90+ परसेंटाइल

    प्रबंधन अध्ययन विभाग, आईआईटी मद्रास

    95+ परसेंटाइल

    टी ए पाई प्रबंधन संस्थान (टीएपीएमआई) मणिपाल

    85+ परसेंटाइल

    कैट 2025 चयन प्रक्रिया (CAT 2025 selection process in hindi)

    कैट 2025 को पास करने और आवश्यक कटऑफ हासिल करने के बाद, उम्मीदवारों को आईआईएम और गैर-आईआईएम सहित भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा कैट चयन प्रक्रिया (CAT selection process) के लिए बुलाया जाएगा। कैट 2025 स्कोर, लिखित योग्यता परीक्षा (डब्ल्यूएटी), और समूह चर्चा/व्यक्तिगत साक्षात्कार (जीडी/पीआई) जैसे कारकों के आधार पर प्रवेश प्रक्रियाएं विभिन्न कॉलेजों में भिन्न हो सकती हैं। नीचे चयन प्रक्रिया का विवरण देखें:

    • लिखित योग्यता परीक्षा (WAT)

    • समूह चर्चा (GD)

    • व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI)

    उम्मीदवारों को कैट 2025 चयन मानदंड ( CAT 2025 selection criteria) को आवश्यक रूप से समझना चाहिए। उन्हें तदनुसार तैयारी करने और प्रवेश सुरक्षित करने की संभावना बढ़ाने के लिए अपनी रुचि के संस्थानों की कैट चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: कैट 2025 पंजीकरण कब शुरू होगा?
    A:

    कैट 2025 अधिसूचना 27 जुलाई 2025 को कर दी गई। कैट पंजीकरण 2025 विंडो 1 अगस्त, 2025 को खोला गया।

    Q: कौन सा आईआईएम कैट 2025 आयोजित कर रहा है?
    A:

    कैट 2025 परीक्षा की घोषणा  कर दी गई है। कैट 2025 परीक्षा आयोजित करने वाला आईआईएम कोझिकोड है।

    Q: मैं कैट 2025 की तैयारी कैसे करूँ?
    A:

    जो उम्मीदवार आईआईएम एमबीए/पीजीडीएम प्रवेश 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे कैट परीक्षा 2025 में भाग ले सकते हैं। कैट 2025 में अच्छा स्कोर प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवार परीक्षा के आयोजन से 8 से 9 महीने पहले अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। कैट परीक्षा की तैयारी कैट मॉक टेस्ट और एक उचित अध्ययन योजना के साथ शुरू करें।

    Q: क्या कैट 2025 के लिए 1 वर्ष पर्याप्त है?
    A:

    हां, उम्मीदवार सही कैट तैयारी रणनीति और अध्ययन युक्तियों के साथ कैट 2025 परीक्षा में आसानी से एक अच्छा स्कोर प्राप्त कर सकते हैं।

    Q: कैट पाठ्यक्रम 2025 क्या है?
    A:

    पिछले वर्ष के अनुसार, कैट परीक्षा पाठ्यक्रम में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) जैसे विषय शामिल हो सकते हैं। कैट 2025 परीक्षा पाठ्यक्रम में बदलाव कैट अधिसूचना 2025 के साथ अधिसूचित किए जाएंगे।

    Articles
    |
    Upcoming Mba Exams
    Ongoing Dates
    NMAT Slot Booking Date

    20 Aug'26 - 17 Dec'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Brand Management
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Accounting and Finance
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Certificate Programme in Human Resource Management
    Via Indian Institute of Technology Delhi
    Certificate Program in Digital Marketing and Applied Analytics
    Via Indian Institute of Technology Bombay
    Online PGDM
    Via Jaipuria Institute of Management, Noida
    Corporate Law
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to CAT

    On Question asked by student community

    Have a question related to CAT ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, CAT aur B-school entrance exams ke baare mein aap exam dates, eligibility, registration, exam pattern, syllabus, colleges ya admission process ki information dekh sakte hain. Aapki requirement ke according relevant details yahan mil sakti hain: https://bschool.careers360.com/exams

    Hey there,

    For a B.Sc. with Chemistry, Botany and Zoology (CBZ), if the CAT application asks separately for:

    • Degree Name: B.Sc.
    • Graduation Stream: Science
    • Discipline: enter/select Science if that is an available option.

    If the Discipline dropdown has a more specific option such as “Biological Sciences,” “Life Sciences,” or “Zoology/Botany,”

    Hey there,

    Yes. With 2 years of work experience, you are eligible to target the regular 2-year MBA at IIM Calcutta as long as you have a bachelor's degree with at least 50% marks (45% for SC/ST/PwD). Work experience is not required for eligibility.

    Which exam do you need?

    For