Birla Institute of Management Technology, Greater Noida
AACSB Accredited | Highest CTC: 22 LPA
भारत में एमबीए सैलरी 2025: भारतीय मार्केट में लगातार एमबीए ग्रेजुएट की मांग बढ़ रही है, जिसके कारण एमबीए सैलरी साल दर साल बढ़ रहीं है। रिपोर्टों के अनुसार, भारत में नए एमएनए स्नातकों को औसतन 4,51,096 रुपये एमबीए वेतन मिल रहा है। हालांकि, एमबीए स्नातकों का वेतन पिछले अनुभव, नौकरी की भूमिका, कंपनी, विशेषज्ञता, स्थान और संस्थान की प्रतिष्ठा सहित कुछ कारकों के आधार पर भिन्न होता है। सबसे अधिक भुगतान वाले एमबीए स्पेशलाइजेशन में से कुछ बिजनेस एनालिटिक्स, फाइनेंस, इंटरनेशनल बिजनेस, सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन और इवेंट मैनेजमेंट है। भारत में आईआईएम जैसे टॉप एमबीए कॉलेज एमबीए के बाद नौकरी और 70 लाख से 1 करोड़ तक वेतन प्रदान करते हैं।
कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इंवेस्टमेंट बैंकर भारत में एमबीए की डिग्री के आधार पर औसतन 4.5 लाख रुपये प्रति वर्ष वेतन से लेकर 40.4 लाख रुपये प्रति वर्ष वेतन प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव कंपनी द्वारा दी जाने वाली प्रति माह एमबीए सैलरी के प्रत्यक्ष आनुपातिक हैं। एमबीए फुल फॉर्म सैलरी, एमबीए के बाद जॉब्स, भारत में एमबीए की औसत सैलरी, भारत में एमबीए की सबसे ज्यादा सैलरी, भारत में एमबीए का स्कोप और सैलरी आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
इंटरनेट पर सामान्य प्रश्न: भारत में एमबीए का प्रति माह वेतन कितना है? भारत में एमबीए के लिए प्रति माह औसत वेतन 90,000 से 1 लाख रुपये है और वेतनमान के अनुसार भारत में वार्षिक एमबीए वेतन 7.71 लाख रुपये है। भारत के टॉप बी-स्कूल उच्च वेतन पैकेज के साथ बहुत अच्छे प्लेसमेंट की पेशकश करते हैं, और यही कारण है कि हर साल इतनी बड़ी संख्या में छात्र एमबीए पाठ्यक्रम का चयन करते हैं।
भारत में सबसे अधिक वेतन फाइनेंस,मार्केटिंग, सामान्य प्रबंधन, बिजनेस एनालिटिक्स और उद्यमिता में एमबीए स्पेशलाइज़ेशन के लिए प्रदान किया जाता है। उद्योगों में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण एमबीए पेशेवरों के लिए कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। भारत में एमबीए के बाद औसतन सबसे अधिक वेतन वाली नौकरियां प्रति वर्ष 32,00,000 रुपये तक का वेतन प्रदान करती हैं, जो उम्मीदवार द्वारा चुने गए डोमेन और विशेषज्ञता पर निर्भर करता है।
कार्य अनुभव: एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने से पहले कार्य अनुभव प्राप्त करने से ऐसे अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट के समय लाभ मिलता है। यदि किसी अनुभवी या गैर-अनुभवी उम्मीदवार को एक ही संगठन में नौकरी मिल जाती है, तो पूर्व कार्य अनुभव वाले उम्मीदवार का एमबीए वेतन बेहतर होता है।
उम्मीदवार द्वारा चुनी गई एमबीए विशेषज्ञता: एमबीए कोर्स विभिन्न स्पेशलाइज़ेशन प्रदान करता है, जिनमें से लोकप्रिय हैं सेल्स एंड मार्केटिंग, कंसल्टिंग, मानव संसाधन,फाइनेंस, संचालन और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, तथा आईटी और सिस्टम। पिछले वर्ष की प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक सीटीसी उन उम्मीदवारों को दिया गया था जिन्होंने एमबीए स्पेशलाइज़ेशन के रूप में फाइनेंस को चुना था।
एमबीए कॉलेज: प्रमुख कारकों में से एक यह है कि उसने किस कॉलेज या बी-स्कूल से एमबीए कोर्स पूरा किया है। आईआईएम में एमबीए का औसत वेतन 8 लाख रुपये प्रति वर्ष से 28 लाख रुपये प्रति वर्ष के बीच है।
भारत में एमबीए स्नातकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी के अनेक अवसर हैं। एमबीए में प्रवेश लेने से पहले, अभ्यर्थियों को अपनी रुचि और कैरियर के लक्ष्यों के अनुसार विशेषज्ञता का चयन करना चाहिए। भारत में एमबीए पूरा करने के बाद कुछ टॉप जॉब्स सेक्टर पर नज़र डालें।
बैंकिंग व फाइनेंस: इस क्षेत्र में बैंकों में नौकरियां उपलब्ध हैं और ये वाणिज्यिक बैंकिंग, निवेश विश्लेषण, पोर्टफोलियो प्रबंधन, लेनदेन बैंकिंग देयता प्रबंधन और डेटा सुरक्षा से जुड़ी हैं।
डेटा एनालिटिक्स: यह प्रोफ़ाइल बैंकिंग, ई-कॉमर्स और खुदरा क्षेत्रों में नौकरियां दिला सकती है।
उद्यमशीलता: यह सबसे अधिक वांछित स्ट्रीमों में से एक है, जो उम्मीदवार को अपना उद्यम शुरू करने के लिए तैयार करती है।
सूचना प्रणाली प्रबंधन: सूचना प्रणाली में एमबीए पूरा करने के बाद, अभ्यर्थी साइबर सुरक्षा विश्लेषक, डेटा वैज्ञानिक, डेटा विश्लेषक, डेटाबेस आदि के प्रोफाइल प्राप्त कर सकते हैं।
एमबीए के बाद सैलरी जॉब्स और पोस्ट के आधार पर भिन्न होंगे। भारत में एमबीए प्लेसमेंट वेतन और उसके प्रकार नीचे देखें।
एमबीए के प्रकार | भारत में एमबीए डिग्री की प्रारंभिक सैलरी |
नियमित एमबीए | 2.7 लाख रुपये प्रति वर्ष |
डिस्टेंस एमबीए | 3.5 लाख रुपये प्रति वर्ष |
ऑनलाइन एमबीए | 5 लाख रुपये प्रति वर्ष |
एग्जीक्यूटिव एमबीए | 4 लाख रुपये प्रति वर्ष |
एमबीए प्रोग्राम करने से पहले या उसके दौरान, छात्र आमतौर पर एमबीए फुल फॉर्म, प्रति माह वेतन या सामान्य रूप से अपने एमबीए विशेषज्ञता के अनुसार प्रति माह एमबीए हॉस्पिटल मैनेजमेंट वेतन क्या है, इसकी खोज करते हैं। स्नातकों के लिए मासिक एमबीए प्लेसमेंट वेतन का विवरण देखें।
एमबीए स्पेशलाइजेशन | भारत में प्रति माह औसत एमबीए वेतन |
एमबीए मार्केटिंग वेतन प्रति माह | 65,000 रुपये |
भारत में डिजिटल मार्केटिंग में एमबीए की मासिक सैलरी | 45,000 रुपये |
भारत में एमबीए इन फाइनेंस सैलरी प्रति माह | 60,000 रुपये |
भारत में एमबीए इन एचआर सैलरी प्रति माह | 43,000 रुपये |
भारत में बिजनेस एनालिटिक्स में एमबीए की मासिक सैलरी | 45,000 रुपये |
उद्यमिता में एमबीए प्रति माह वेतन | 45,000 रुपये |
एमबीए इन ऑपरेशन्स, प्रतिमाह वेतन | 63,000 रुपये |
एमबीए इन आईटी वेतन प्रति माह | 48,000 रुपये |
इवेंट मैनेजमेंट में एमबीए प्रति माह वेतन | 50,000 रुपये |
हेल्थ केयर में एमबीए प्रति माह वेतन | 50,000 रुपये |
भविष्य में आप किस प्रकार की नौकरियों के लिए पात्र होंगे, इसका निर्धारण आपकी एमबीए विशेषज्ञता द्वारा होगा। इसलिए, एमबीए का स्कोप और सैलरी जानना जरूरी है। अधिकांश छात्रों का चयन मार्केटिंग से होता है, उसके बाद वित्त विशेषज्ञता से होता है। इसलिए, सही एमबीए विशेषज्ञता का चयन करने से आपका रिज्यूम और भारत में रोजगार और एमबीए वेतन की संभावना बढ़ेगी। सर्वोत्तम एमबीए विशेषज्ञता का चयन करना अनिवार्य है, क्योंकि नियोक्ता कर्मचारियों को उनके विशेष कौशल के आधार पर भी भर्ती करते हैं। भारत में एमबीए की सैलरी स्ट्रीम के अनुसार देखें:
एमबीए स्पेशलाइजेशन | औसत एमबीए वेतन |
2,00,000 रुपये से 14,70,000 रुपये | |
4,50,000 रुपये से 15,50,000 रुपये | |
10,000 रुपये से 6,00,000 रुपये तक | |
6,25,000 रुपये से 8,50,000 रुपये | |
14,25,000 रुपये से 20,43,000 रुपये |
*- वेतन payscale.com के अनुसार उद्धृत किया गया है।
फाइनेंस में एमबीए स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। फाइनेंस में विशेषज्ञता वाले स्नातक को कंपनी की रिपोर्टों का विश्लेषण करने, स्टॉक मूल्यों को अधिकतम करने, आर्थिक रुझानों का पूर्वानुमान लगाने, जोखिम और लाभप्रदता को संतुलित करने और अंत में निवेश पोर्टफोलियो प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी। भारत में फाइनेंस क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को दी जाने वाली औसत एमबीए फाइनेंस सैलरी के बारे में जानें:
जॉब पोजीशन | फाइनेंस में एमबीए का औसत वेतन |
अकाउंटिंग मैनेजर | 7,10,360 रुपये |
क्रेडिट मैनेजर | 5,80,576 रुपये |
फाइनेंशियल एनलिस्ट | 4,12,339 रुपये |
कॉर्पोरेट कंट्रोल | 12,24,490 रुपये |
जैसे-जैसे कर्मचारियों की संख्या बढ़ती है, वैसे-वैसे उनकी गतिविधियों के प्रबंधन के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता भी बढ़ती है। इस कारण, मानव संसाधन में एमबीए ने सभी क्षेत्रों में लोकप्रियता हासिल कर ली है। मानव संसाधन में एमबीए पेशेवरों की आवश्यकता सभी उद्योग क्षेत्रों में देखी जा सकती है तथा इसके आगे भी बढ़ने की उम्मीद है। भारत में विभिन्न स्तरों पर एचआर भूमिकाओं के लिए औसत एमबीए वेतन देखें:
जॉब पोजीशन | एचआर में एमबीए का औसत वेतन |
मानव संसाधन मैनेजर | 7,05,853 रुपये |
वरिष्ठ मानव संसाधन सलाहकार | 11,64,803 रुपये |
मानव संसाधन परिचालन मैनेजर | 8,74,286 रुपये |
कर्मचारी रिलेशन मैनेजर | 7,32,503 रुपये |
सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन में एमबीए की पढ़ाई करने वाले छात्रों को ऐसे प्रबंधकों को प्रशिक्षित करने और तैयार करने के लिए किया जाता है जो वर्तमान और समानांतर सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों की योजना, डिजाइन, चयन, कार्यान्वयन, उपयोग और प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संभाल सकें। भारत में आईटी प्रोफाइल के लिए औसत एमबीए डिग्री वेतन देखें:
जॉब पोजीशन | आईटी में एमबीए औसत वेतन |
प्रोजेक्ट मैनेजर | 12,44,457 रुपये |
बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर | 5,98,910 रुपये |
मार्केटिंग मैनेजर | 6,90,763 रुपये |
सिस्टम मैनेजर | 8,81,633 रुपये |
लॉजिस्टिक्स प्रबंधन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मूल बिंदु और उपभोग बिंदु के बीच वस्तुओं और सेवाओं के प्रवाह, भंडारण की योजना, कार्यान्वयन, नियंत्रण से संबंधित है। लॉजिस्टिक्स प्रबंधन प्रोफाइल के लिए भारत में औसत एमबीए वेतन जानें:
जॉब पोजीशन | एमबीए औसत पैकेज |
लॉजिस्टिक्स ऑफिसर | 4,36,344 रुपये |
लॉजिस्टिक्स सुपरवाइजर | 2,56,529 रुपये |
लॉजिस्टिक्स मैनेजर | 6,06,122 रुपये |
सप्लाई चैन कार्डिनेटोर | 3,97,561 रुपये |
मार्केटिंग में एमबीए आपको नौकरी में पदोन्नति पाने और अपनी वर्तमान कंपनी में प्रबंधन और कार्यकारी पदों के लिए अर्हता प्राप्त करने में मदद कर सकता है। चूंकि स्नातकोत्तर व्यवसाय कार्यक्रम नेतृत्व और संचार कौशल विकसित करने पर जोर देते हैं, इसलिए ग्रेजुएट बड़ी आसानी से मार्केटिंग पदों पर आगे बढ़ सकते हैं।
चाहे आपकी रुचि सेल्स, बिजनेस डेव्लपमेंट, मीडिया और मनोरंजन, विज्ञापन, ब्रांड मैनेजमेंट या यहां तक कि सामान्य प्रबंधन में हो, ये कौशल किसी भी वरिष्ठ-स्तरीय भूमिका का मूल होते हैं। मार्केटिंग में एमबीए की पेशकश करने वाले टॉप संस्थान हैं और अच्छा एमबीए प्लेसमेंट वेतन है: आईआईएम बैंगलोर, आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम अहमदाबाद, एक्सएलआरआई जमशेदपुर, आईएमटी गाजियाबाद और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद। मार्केटिंग में एमबीए के लिए कुछ टॉप भर्तीकर्ता वोडाफोन, अमेज़न, सैमसंग, हिंदुस्तान यूनिलीवर और फ्लिपकार्ट हैं।
जॉब प्रोफ़ाइल | भारत में मार्केटिंग सैलरी |
सीनियर मार्केटिंग मैनेजर | 1,342,969 रुपये |
मार्केटिंग मैनेजर | 685,280 रुपये |
सीनियर बिजनेस एनालिस्ट | 994,494 रुपये |
बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर | 597,879 रुपये |
बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर एक्जिक्यूटिव | 299,907 रुपये |
एरिया सेल्स मैनेजर | 609,533 रुपये |
प्रोजेक्ट मैनेजर | 1,263,774 रुपये |
जहां तक भारत में एमबीए की प्रारंभिक सैलरी की बात है तो यहां 24 लाख रुपये प्रति वर्ष से शुरू हो जाती है। जो उम्मीदवार फाइनेंस, मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स और एचआर में एमबीए विशेषज्ञता हासिल कर रहे हैं, वे भारत में इतने एमबीए वेतन की उम्मीद कर सकते हैं। यहां हमने भारत के टॉप बी-स्कूलों का औसत प्लेसमेंट वेतन प्रदान किया है।
संस्थान का नाम | वर्ष 2023 में एमबीए का प्रारंभिक वेतन (प्रति वर्ष) |
एफएमएस दिल्ली | 34.1 लाख रुपये प्रति वर्ष |
एमडीआई गुड़गांव |
|
एसपीजेआईएमआर मुंबई | 33.02 लाख रुपये प्रति वर्ष |
एक्सएलआरआई जमशेदपुर | 30.07 लाख रुपये प्रति वर्ष |
आईआईएम इंदौर | 30.21 लाख रुपये प्रति वर्ष |
जेबीआईएमएस मुंबई | 27.63 लाख रुपये प्रति वर्ष |
आईआईएफटी दिल्ली | 29.10 लाख रुपये प्रति वर्ष |
अनुभव के साथ स्नातकों के लिए एमबीए वेतन नए छात्रों की तुलना में अधिक होता है। भारत में एमबीए का वेतन, व्यक्तियों के अनुभव के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में औसत वेतन के मूल्यांकन पर आधारित है। इस लेख में भारत में अनुभवी एमबीए के लिए वेतन के बारे में विवरण दिया गया है।
एमबीए स्पेशलाइजेशन | भारत में फ्रेशर्स के लिए एमबीए वेतन | भारत में 5 साल बाद एमबीए का वेतन | भारत में 10 साल बाद एमबीए का वेतन |
मार्केटिंग में एमबीए | 3 एलपीए | 5 एलपीए+ | 13 एलपीए+ |
फाइनेंस में एमबीए | 3.98 एलपीए | 6 एलपीए+ | 15 एलपीए+ |
मानव संसाधन में एमबीए | 2.85 एलपीए | 5.25 एलपीए+ | 11 एलपीए+ |
आईटी में एमबीए | 5 एलपीए | 7 एलपीए+ | 14 एलपीए+ |
नीचे भारत में विभिन्न क्षेत्रों में एमबीए के लिए व्यक्ति के अनुभव के स्तर के आधार पर दिए जाने वाले वेतन का औसत आंकड़ा दिया गया है।
भारत में 1-4 वर्ष के अनुभव के साथ एमबीए की प्रारंभिक सैलरी प्रति माह: 1-4 वर्ष के अनुभव के साथ, भारत में एमबीए का वेतन 4,00,000 रुपये प्रति वर्ष या उससे अधिक हो सकता है।
भारत में 5 साल के बाद एमबीए का वेतन: भारत में 5 वर्ष के अनुभव के बाद एमबीए की औसत सैलरी लगभग 8,00,000 रुपये प्रति वर्ष होती है।
भारत में 10 साल बाद एमबीए का वेतन: भारत में 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले एमबीए स्नातक का औसत वेतन 14,00,000 रुपये प्रति वर्ष है।
नोट- ये एमबीए के बाद मिलने वाली अनुमानित सैलरी है। वास्तविक आंकड़े कंपनी-वार तथा अन्य कारकों पर विचार करने के आधार पर भिन्न-भिन्न होते हैं।
नीचे दी गई तालिका से विभिन्न पदों के लिए भारत में फ्रेशर्स के लिए एमबीए वेतन की जांच करें:
एमबीए प्रोफ़ाइल | भारत में एमबीए फ्रेशर्स का वेतन |
सप्लाई चैन मैनेजर | 3.42 एलपीए |
ऑपरेशन मैनेजर | 3.72 एलपीए |
एचआर मैनेजर | 3.69 एलपीए |
मार्केटिंग मैनेजर | 4.13 एलपीए |
जनरल मैनेजर | 6.50 एलपीए |
ये भी पढ़ें :
भारत में एमबीए वेतन की सीमा कार्य-क्षेत्र,स्पेशलाइज़ेशन, मार्केट का ट्रेंड और मांग से प्रभावित होती है। भारतीय शहरों में एमबीए का वेतन एक दूसरे से कुछ हद तक भिन्न होता है। देश के विभिन्न भागों में रहने वाले एमबीए अभ्यर्थी नीचे दिए गए भारतीय शहरों में उच्चतम, निम्नतम और औसत एमबीए वेतन की सीमा की जांच कर सकते हैं।
भारत के शहर | भारत में सबसे कम एमबीए वेतन | भारत में औसत एमबीए वेतन | भारत में एमबीए का उच्चतम पैकेज |
बेंगलुरु में एमबीए वेतन | 1.1 एलपीए | 10.54 एलपीए | 33.65 एलपीए |
दिल्ली में एमबीए सैलरी | 4.32 एलपीए | 8.32 एलपीए | 13.32 एलपीए |
गुड़गांव में एमबीए वेतन | 1.22 एलपीए | 12.30 एलपीए | 21.85 एलपीए |
चेन्नई में एमबीए वेतन | 2.37 एलपीए | 8.85 एलपीए | 21.58 LPA |
हैदराबाद में एमबीए वेतन | 2.55 एलपीए | 8.73 एलपीए | 17.55 LPA |
मुंबई में एमबीए वेतन | 2.04 एलपीए | 7.53 एलपीए | 27.83 LPA |
पुणे में एमबीए वेतन | 5 एलपीए | 6.6 एलपीए | 7 LPA |
कोलकाता में एमबीए वेतन | 3.46 एलपीए | 10.27 एलपीए | 23.08 LPA |
अहमदाबाद में एमबीए वेतन | 2.52 एलपीए | 7.39 एलपीए | 19.18 LPA |
भारत के शहर | भारत में सबसे कम एमबीए वेतन | भारत में औसत एमबीए वेतन | भारत में सबसे अधिक एमबीए वेतन |
बेंगलुरु में एमबीए वेतन | 4.44 एलपीए | 5.28 एलपीए | 11.28 एलपीए |
दिल्ली में एमबीए सैलरी | 3.44 एलपीए | 8.31 एलपीए | 16.20 एलपीए |
गुड़गांव में एमबीए वेतन | 1.47 एलपीए | 6.96 एलपीए | 18.93 एलपीए |
चेन्नई में एमबीए वेतन | 1.17 एलपीए | 5.08 एलपीए | 13.68 एलपीए |
हैदराबाद में एमबीए वेतन | 1.32 एलपीए | 8.36 एलपीए | 20.87 एलपीए |
मुंबई में एमबीए वेतन | 1.44 एलपीए | 6.84 एलपीए | 23.52 एलपीए |
कोलकाता में एमबीए वेतन | 2.93 एलपीए | 9.29 एलपीए | 26.29 एलपीए |
स्त्रोत: in.jooble.org
भारत में टॉप बी-स्कूलों और आईआईएम जैसे प्रबंधन संस्थानों द्वारा एमबीए के बाद दी जाने वाली सैलरी की जानकारी प्राप्त करें।
आईआईएम एमबीए ग्रेजुएट वेतन भारत में एमबीए का उच्चतम एमबीए वेतन माना जाता है। भारतीय प्रबंधन संस्थान भारत में सबसे अधिक एमबीए पैकेज 1 करोड़ रुपये तक प्रदान करता है। नीचे दिए गए आईआईएम द्वारा भारत में एमबीए की उच्चतम सैलरी की जानकारी देखें:
आईआईएम का नाम | भारत में एमबीए की उच्चतम सैलरी (प्रति वर्ष – लाख रुपये में) | भारत में औसत एमबीए वेतन (प्रति वर्ष - रु. लाख में) |
55.88 | 26.13 | |
32.10 | 26.18 | |
-- | 29 | |
51 | 26 | |
46.88 | 22.50 | |
41.50 | 23.60 | |
32.00 | 19.17 | |
22.80 | 13.74 | |
|
| |
28.12 | 15.20 | |
25.00 | 14.96 | |
45 | 13.82 | |
40.00 | 13.84 | |
19.20 | 13.12 | |
27 | 13.08 | |
20 | 11.20 | |
40 | 12.61 | |
26 | 11.28 | |
18.92 | 11.61 | |
24.50 | 10.64 |
देश के कुछ शीर्ष बिजनेस स्कूलों में औसत प्लेसमेंट एमबीए मार्केटिंग वेतन इस प्रकार है:
संस्थान का नाम | एमबीए प्रारंभिक वेतन (प्रति वर्ष)* |
21.1 लाख रुपये | |
19.17 लाख रुपये | |
20.1 लाख रुपये | |
22.1 लाख रुपये | |
18.91 लाख रुपये | |
18.27 लाख रुपये |
* ये अनुमानित आंकड़े हैं। वास्तविक संख्या भिन्न हो सकती है।
भारत में टॉप एमबीए संस्थान | भारत में एमबीए औसत वेतन (आईएनआर) | टॉप भर्तीकर्ता |
भारतीय डिजिटल शिक्षा संस्थान (आईआईडीई) | 5.5 एलपीए | टाइम्स ऑफ इंडिया, किनेक्ट, वन प्लस इंडिया, टिक टॉक |
4.8 एलपीए | मॉर्गन स्टेनली, जेनपैक्ट, आईबीएम | |
8.5 एलपीए | कॉग्निजेंट, एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक | |
3.5 एलपीए | कॉग्निजेंट, इंफॉर्मेटिका, कैपजेमिनी, बॉश | |
10 एलपीए | माइंडट्री, टाइम्स इंटरनेट, फायरवर्क्स, विप्रो. इन्फोटेक | |
7 एलपीए | अपग्रेड, एशियन पेंट्स, कूलबूट्स, बर्जर पेंट्स |
एमबीए के बाद नौकरी और वेतन: भारत में उच्च एमबीए वेतन के लिए टॉप कौशल (MBA After Jobs and Salary: Top Skills for High MBA Salary in India)
1. पारस्परिक कौशल
नेतृत्व की भूमिका में किसी भी व्यक्ति के लिए पारस्परिक कौशल निःसंदेह आवश्यक है। ये वास्तव में सफलता और असफलता के बीच अंतर पैदा कर सकते हैं, चाहे वह ग्राहकों, सहकर्मियों या आपके द्वारा प्रबंधित लोगों के साथ हो। और यह न भूलें कि, ऐसे कौशलों का अभाव उस अत्यंत महत्वपूर्ण नेटवर्किंग में संलग्न होने की आपकी क्षमता को गंभीर रूप से बाधित करेगा - यदि आप उनके साथ संलग्न नहीं हो सकते तो कोई भी आपके साथ सबसे नए अवसर को साझा नहीं करेगा।
2. रणनीतिक सोच
रणनीतिक सोच एमबीए वेतन का आधार है; डिग्री के मुख्य इच्छित परिणामों में से एक हमेशा आपको कार्यात्मक भूमिका से 'बड़ी तस्वीर' वाली भूमिका में स्थानांतरित करने में मदद करना रहा है। क्या आप किसी संगठन का भविष्य देख पा रहे हैं और यह भी कि वह कैसे वहाँ तक पहुँचेगा, प्रतिस्पर्धियों और बाज़ार की शक्तियों से निपटने की चपलता को ध्यान में रखते हुए? अगर ऐसा है, तो आप पाएंगे कि टॉप एमबीए नियोक्ताओं के बीच आपकी बहुत माँग है।
3. उद्यमशीलता कौशल
उद्यमशीलता कौशल में बाजार में किसी कमी को पहचानने की क्षमता, यह जानने के लिए पर्याप्त निर्णय क्षमता कि क्या कमी को पूरा किया जाना चाहिए, तथा रचनात्मकता और तकनीकी समझ (यदि क्षमता नहीं भी हो तो) शामिल है, जो विकास की योजना वाले गतिशील संगठन के लिए अमूल्य हो सकती है।
4. संचार कौशल
किसी भी प्रबंधकीय पद पर ऊपर, नीचे और आर-पार संवाद करने में सक्षम होना आवश्यक है। संचार कौशल एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें नियोक्ताओं को अक्सर उम्मीदवारों में कुछ कमी नजर आती है। सौभाग्य से, यह भी एक ऐसा कौशल है जिसे एमबीए आपको विकसित करने में मदद करेगा, क्योंकि विविध समूहों में काम करना और इससे जुड़ी सभी चुनौतियां एमबीए सीखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
5. नेतृत्व कौशल
एक अच्छे प्रबंधक के पास अपने अधीनस्थों द्वारा कार्यात्मक भूमिकाओं के निर्वहन में सहायता करने के लिए नेतृत्व कौशल होगा - जो किसी भी तरह से आसान काम नहीं है। हालांकि, एक अच्छा नेता अपने साथ और अपने आस-पास काम करने वालों को प्रेरित करेगा, उन्हें मूल्यवान महसूस कराएगा, तथा पूरे उपक्रम को एक दिशा प्रदान करेगा। उल्लेखनीय रूप से, सर्वेक्षण में यह कौशल शामिल था: शीर्ष एमबीए नियोक्ता एमबीए के पास मौजूद कौशल से सबसे अधिक संतुष्ट थे।
जिस शहर में हम काम करना चुनते हैं वह हमारे पेशेवर जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। एमबीए स्नातक के लिए सर्वोत्तम अवसर प्रदान करने वाले शहर हैं:
गुड़गांव, हरियाणा
बैंगलोर, कर्नाटक
दिल्ली
पुणे, महाराष्ट्र
मुंबई, महाराष्ट्र
चेन्नई, तमिलनाडु
हैदराबाद
कैट स्कोर स्वीकार करने वाले बी-स्कूल - स्थान-वार
एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए, अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी चाहिए।
कुछ शीर्ष बी-स्कूल एमबीए प्रवेश के लिए राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय एमबीए प्रवेश परीक्षा जैसे कैट, एक्सएटी, मैट और जीमैट के अंकों पर भी विचार करते हैं।
भारत के टॉप बी-स्कूल छात्रों को विभिन्न एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश देते हैं, जैसे मार्केटिंग में एमबीए, फाइनेंस में एमबीए, उद्यमिता में एमबीए, बिजनेस एनालिटिक्स में एमबीए, आईटी और सिस्टम में एमबीए, आदि।
नोट: उपर्युक्त वेतन सीमाएं निश्चित नहीं हैं तथा उम्मीदवारों के कौशल, व्यावसायिक क्षमताओं और प्रासंगिक अनुभव के आधार पर बदलती रहती हैं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एमबीए कोर्स पूरा करने के बाद वेतन उम्मीदवारों की विशेषज्ञता और अनुभव के अनुसार अलग-अलग होता है। इस लेख में इस बारे में विस्तृत तालिका दी गई है।
एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की औसत आय एक एमबीए स्नातक की आय से काफी अधिक होती है। सीए बनाम एमबीए का वेतन लगभग 8.06 लाख रुपये प्रति वर्ष है, जबकि एक एमबीए स्नातक आमतौर पर औसतन 4 लाख रुपये और 5 लाख रुपये प्रति वर्ष के बीच कमाता है।
वर्तमान में, बिजनेस एनालिटिक्स सबसे आकर्षक एमबीए विशेषज्ञता है और भारत में प्रति माह सबसे अधिक प्रारंभिक एमबीए वेतन भी इसमें मिलता है। बिजनेस एनालिटिक्स में एमबीए करने के लिए डेटा की व्यवस्थित जांच करनी होती है, जिसका उद्देश्य ठोस निष्कर्ष निकालना और सूचित विकल्प बनाना होता है।
भारत में एमबीए की सैलरी विभिन्न एमबीए विशेषज्ञताओं के लिए 7 लाख रुपये प्रति वर्ष से लेकर 12 लाख रुपये प्रति वर्ष तक है। भारत में एमबीए की औसत सैलरी 7.71 लाख रुपये प्रति वर्ष है।
पिछले वर्ष आईआईएम एमबीए के लिए प्लेसमेंट जबरदस्त रहा था और यह उच्चतम वेतन लगभग 1 करोड़ से लेकर न्यूनतम वेतन 18 लाख प्रति वर्ष तक था।
On Question asked by student community
Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.
Hello, CAT aur B-school entrance exams ke baare mein aap exam dates, eligibility, registration, exam pattern, syllabus, colleges ya admission process ki information dekh sakte hain. Aapki requirement ke according relevant details yahan mil sakti hain: https://bschool.careers360.com/exams
You can download the latest CAT syllabus from here:
Hey there,
For a B.Sc. with Chemistry, Botany and Zoology (CBZ), if the CAT application asks separately for:
If the Discipline dropdown has a more specific option such as “Biological Sciences,” “Life Sciences,” or “Zoology/Botany,”
Hey there,
Yes. With 2 years of work experience, you are eligible to target the regular 2-year MBA at IIM Calcutta as long as you have a bachelor's degree with at least 50% marks (45% for SC/ST/PwD). Work experience is not required for eligibility.
For
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
75+ years of legacy | #1 Entrance Exam | Score accepted by 250+ BSchools
Gateway to IBS Hyderabad & 8 other IBS campuses | Scholarships worth 10 CR
Highest Package 29.30 LPA | 12 LPA Median CTC | 230+ Recruiters | AACSB Accredited | Ranked 51 in Asia by QS International
Early Application Round Deadline: 27th Oct’26 | 400+ Recruiters | Highest CTC 17.2 LPA | Average CTC 8 LPA | 92% Avg. Placements | Awarded Best Business School of the Year
Last Date to Apply - 19th December 2026 | Highest CTC 68.66 LPA | Average CTC 18.08 LPA | Top 25% Average CTC 24.66 LPA