Sir Du llb entrance ka result samaj ni aya. Kai candidates ki rank and number same h and category rank bhi ni di..plz help
अक्षय जी,
इसे सीधे ढंग में इस तरह से समझें, डीयू एलएलबी केे तहत सामान्य श्रेणी केे 1167, एससी श्रेणी के 346, एसटी श्रेणी के 173 और ओबीसी के 624 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। और इन सभी उम्मीदवारों का चुनाव रैंक 1 से शुरू होगा और क्रमश: नीचे की रैंक के उम्मीदवारों की ओर तब तक बढ़ेगी जब तक कि सभी सीटें भर नहीं जाती हैं। अंक समान होने की स्थिति में अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। उम्र समान होने पर डिग्री परीक्षा में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। यहां भी अंक समान होने पर पर्ची की मदद से उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। एक और बात क्रम संख्या 1167 तक के सभी उम्मीदवारों को सामान्य श्रेणी की सीटों पर प्रवेश मिलेगा भले ही वे एससी, एसटी या ओबीसी श्रेणी से क्यों न हों। इसकेे बाद रैंकिंग में एससी के शीर्ष 346, एसटी श्रेणी के 173 और ओबीसी के 624 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीद है आपको अपेक्षित जानकारी मिल गई होगी। धन्यवाद!
Related Questions
Know More about
Delhi University LLB Entrance Examinatio ...
Result | Eligibility | Application | Exam Pattern | Admit Card | Answer Key | Cutoff
Get Updates BrochureYour Delhi University LLB Entrance Examination brochure has been successfully mailed to your registered email id “”.





